फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   christmas celebration in rohtak

क्रिसमस रंग में रंगा रोहतक

Sat, 26 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला रोहतक/ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
christmas celebration in rohtak
प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन यानी क्रिसमस पर शहर में उमंग देखने को मिली। शुक्रवार सुबह भी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। शहर के सबसे बड़े चर्च आल सेंट में मेले जैसा माहौल रहा। चर्च में मसीह समाज के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन


 युवाओं ने सांता कैप लगाकर और एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेकर क्रिसमस पर्व मनाया। इसके साथ ही, चर्च में 100 बच्चों को उपहार दिए गए।‘मेरा यीशु जन्मा, प्यारा यीशु जन्मा’ जैसे कैरोल गीतों से शुक्रवार को चर्च देर शाम तक गूंजते रहे।
विज्ञापन


प्रभु के जन्म की झांकी भी प्रस्तुत की गई। अंबेडकर चौक स्थित आल सेंट चर्च में सर्द हवाओं के बाद भी लोगों के चेहरों पर क्रिसमस की रौनक साफ  नजर आ रही थी। देर रात तक लोगों ने कैंडल जलाकर दुआ मांगी। चर्च में लगे मेले में कहीं लोग ग्रुप बनाकर और सांता कैप पहनकर सेल्फी लेते नजर आए तो कहीं युवा रेड कैप पहनकर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, कुछ लोग अपने बच्चों के साथ सांता क्लॉज बनाकर चर्च पहुंचे। इसके अलावा सुभाष नगर स्थित कैथोलिक चर्च और पुराना बस स्टैंड समीप विलिवर्स चर्च में भी क्रिसमस की धूम रही।

51 युवाओं ने किया रक्तदान
आरती एजुकेशन सोसायटी और चर्च की प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन मुख्यातिथि एसपी शशांक आनंद ने किया। इसमें 51 रक्तदाताओं ने दान किया। शिविर में खानपुर मेडिकल कॉलेज की टीम का सहयोग रहा। इस अवसर पर फादर पीके टेंडी, सुशील मसीह, मंजुल पालीवाल, डॉ. मधुकांत और गोबिंद राम सिंघल मौजूद रहे।

क्रिसमस थीम पर सजे मॉल और होटल
क्रिसमस को लेकर शहर के होटल और मॉल लाल और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाए गए। इसके साथ ही सांता कैप लोगों को लुभाती नजर आई। किला रोड मार्केट, डी पार्क और मॉडल टाउन बाजार भी क्रिसमस के रंग में रंगा नजर आया।

विजेताओं को दिए उपहार
शाम के समय आल सेंट चर्च में फैंसी ड्रेस, समूह गान, डांस और पेंटिंग के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्यातिथि उद्योगपति राजेश जैन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 में शौर्यविन, अदित्या, हर्षया और आयुष्मान को सम्मानित किया गया।


 वहीं ग्रुप-2 में निकुंज और राधिका, ईशाना और हर्षुल, तनिषा और शिवानी को पुरस्कृत किया गया। डांस में एसआरएस, पीपीएस और संस्कार वैली स्कूल की टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed