फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's OSD held a meeting to ensure overall development of students.

Rohtak News: विद्यार्थियों का समग्र विकास करने में मुख्यमंत्री के ओएसडी ने ली बैठक

Mon, 13 Apr 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's OSD held a meeting to ensure overall development of students.
27-रोहतक के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जिलास्तरीय बैठक के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्
रोहतक। समग्र शिक्षा के अंतर्गत जेपी इंटरनेशनल स्कूल में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने को लेकर जिलास्तरीय बैठक की। बैठक में जिलास्तरीय सभी अधिकारी व खंड अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में छात्र नामांकन बढ़ाने और स्कूल प्रबंधन समितियों व समुदाय की भागीदारी को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने बैठक में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर बल देने के निर्देश दिए गए, ताकि वे जिम्मेदार और गर्वित भारतीय नागरिक बन सकें।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्कूल प्रमुखों, एसएमसी सदस्यों व समुदाय के बीच नियमित संवाद, एसडीएम की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन, मासिक निरीक्षण व स्कूल विजिट के माध्यम से प्रगति की समीक्षा करने की बात कही गई। इस दौरान डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, डीपीसी सुमन हुड्डा, एपीसी सुरेंद्र कुमार व राजेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed