फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's flying squad raids premises running without license

Rohtak News: बिला लाइसेंस चल रहे अहाते पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश

Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids premises running without license
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शीला बाईपास व दिल्ली बाईपास के बीच स्थित सड़क किनारे चल रहे अहाते पर बुधवार शाम दबिश दी, जहां बिला लाइसेंस शराब पिलाई जा रही थी। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने अर्बन एस्टेट थाने में अहाता संचालक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गांव बौड़ निवासी के खिलाफ शिकायत दी है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली कि शीला बाईपास से आगे दिल्ली बाईपास के बीच सड़क किनारे टीन की झोपड़ी बनाई गई है, जहां पर बिना अनुमति के शराब पिलाई जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर दबिश दी तो सात-आठ लोग शराब पी रहे थे। जब अहाता संचालक दिनेश से लाइसेंस मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। जांच टीम को मौके से शराब भी मिली। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed