फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister will inaugurate Rohtak Assembly office online today

Rohtak News: मुख्यमंत्री आज रोहतक विधानसभा कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Rohtak Assembly office online today
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के निवास स्थान पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो मार्च को हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित रोहतक विधानसभा के कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 3 से 10 मार्च तक रोहतक विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र पर प्रवास और नुक्कड़ सभा कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि चार मार्च को महिला मोर्चा का रोड शो, पांच मार्च को महिलाओं की मैराथन दौड़ व छह मार्च को प्रधानमंत्री की कलकत्ता से लाइव संबोधन शक्ति वंदन हर मंडल पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें डालने के लिए लोगों में पूरा उत्साह है। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का काम करेंगे। उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रिकॉर्ड नौकरियां देने का काम किया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने का काम किया है। हरियाणा के 11 जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अनेक बड़े फैसले लेकर प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे करने का काम किया है। इस दौरान रोहतक विधानसभा प्रभारी रमेश भाटिया रोहतक विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश बागड़ी, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, जय भगवान जांगड़ा, राजीव भांकर, शूरसेन मंडल के महामंत्री संजय वर्मा, रॉकी सहगल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, अग्रसेन मंडल के प्रभारी ईश्वर सिंघल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed