फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief minister, minister, former minister and mayor performed by masking

Rohtak News: मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व मंत्री व मेयर का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन

Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chief minister, minister, former minister and mayor performed by masking
रोहतक। नगर निगम में नौकरी से निकाले गए साढ़े 500 कर्मियों ने वीरवार को नवीन जयहिंद के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया। एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, निकाय मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व मेयर मनमोहन गोयल के मुखौटे लगाकर चार लोग बैठे, उनसे नौकरी जाने से परेशान सफाई कर्मियों ने सवाल-जवाब किए। मेयर मनमोहन गोयल निगम कार्यालय पहुंचे और बातचीत से समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिया। जयहिंद ने मेयर को रविवार तक का समय दिया। साथ ही कहा कि अगर नौकरी बहाल नहीं हुई तो सोमवार को रोहतक आ रहे निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मिलेंगे। नगर निगम में सड़कों की सफाई व पार्कों की देखरेख का ठेका दिया हुआ था। ठेकेदार का कार्यक्रम 31 मार्च को पूरा हो गया। इसके चलते कर्मचारियों की नौकरी चली गई। नया ठेका 200 कर्मियों को दिया गया है। नए ठेकेदार के कर्मचारी तीन दिन से कार्य नहीं कर रहे हैं। हटाए गए कर्मियों का कहना है कि वे आठ साल नौकरी करने के बाद बेरोजगार हो गए हैं। कोरोनाकाल में जान जोखिम में डालकर सफाई की। अब उन्हें बेरोजगार कर दिया गया। इसके चलते कर्मचारी नवीन जयहिंद के नेतृत्व में वीरवार को मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए हाथों में तख्तियां लेकर नगर निगम कार्यालय परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेयर बोले, नौकरी के लिए कौशल निगम में पंजीकरण करवाएं

कर्मियों ने नवीन जयहिंद के नेतृत्व में निगम कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन किया। जमकर मुख्यमंत्री, निकाय मंत्री, पूर्व मंत्री व मेयर का मुखौटा लगाने वालों से सवाल-जवाब हुए। इसी बीच मेयर मनमोहन गोयल कर्मचारियों के बीच पहुंचे। कहा कि ठेकेदार ने अदालत से स्टे ले लिया था। इस कारण वेतन रूक गया। मामले को सुलझाने के लिए निगम आयुक्त से बात करेंगे। साथ ही ठेकेदार से कर्मियों की मौजूदगी में बातचीत करके कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। इस बात पर नवीन जयहिंद व सफाई कर्मी सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed