{"_id":"669978bd4849112aed03edc4","slug":"cheating-of-rs-25-thousand-by-changing-debit-card-rohtak-news-c-17-roh1020-465910-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी
Fri, 19 Jul 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम थानाक्षेत्र के महम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बलकर उससे 25 हजार रुपये की ठगी कर दी। एटीएम मशीन में दिक्कत आने के कारण आरोपी ने मदद के बहाने कार्ड बदल दिया। इसके बाद उससे 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह सोनीपत के बुटाना पाना कुंडू का निवासी है और 17 जुलाई को वह जब महम के पास से गुजरा ताे पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गया था। पैसे नहीं निकले तो पीछे खड़े युवक ने मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसने उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन