फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated of Rs 2.5 lakh by threatening to make obscene video viral

Rohtak News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठगे

Sun, 31 Dec 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.5 lakh by threatening to make obscene video viral
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र लड़की ने बात करते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उससे रुपये वसूले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर पुलिस को दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कहा है कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर काॅल आई। इसमें सामने से एक लड़की की आवाज सुनाई दी। लड़की ने दोस्ती करने के लिए बोला तो फोन काट दिया। इसके बाद 26 नवंबर को उसी नंबर से वीडियो कॉल आई। इसमें एक लड़की निर्वस्त्र हालत में दिखाई दी। यह वीडियो देखकर उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन



तीसरे दिन मिला अश्लील वीडियो पीड़ित ने बताया कि 27 नवंबर को सुबह उसे अश्लील वीडियो मिला। इसमें उसकी फोटो भी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। जब वीडियो हटाने का अनुरोध किया तो वह नहीं माने। उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। इसमें एक व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम दिल्ली से इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तीन बार आ चुका है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि इसके लिए तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए वीडियो को डिलीट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के नाम पर किया ब्लैकमेल
वीडियो डिलीट करने के लिए उसने एक नंबर दिया और उस पर बात करने के लिए कहा। उस नंबर पर कॉल करने पर वीडियो हटाने के लिए 2 लाख 49 हजार 500 रुपये देने के लिए कहा। आश्वासन दिया कि यह चार्ज बाद में वापस मिल जाएगा। उसके कहे अनुसार रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वीडियो डिलीट करने के लिए अतिरिक्त फीस मांगी। इस पर फीस देने से मना कर दिया और अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने की शिकायत दी।
वर्जन
अश्लील वीडियो भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
- कुलदीप प्रभारी, साइबर क्राइम थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed