फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chautala: Hooda played a role in the BJP forming the

Rohtak News: भाजपा की तीन बार सरकार बनाने में हुड्डा का हाथ चौटाला

Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chautala: Hooda played a role in the BJP forming the
फोटो संख्या:60- यादव धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में उप​स्थित कार्यकर्ता-संवाद
महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को शहर स्थित यादव धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इनेलो ने आगामी 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ताओं व लोगों को निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन




पत्रकार वार्ता में अभय सिंह ने कहा कि पिछले दो दशकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पार्टी के षड्यंत्र से बनी है। हर आदमी पता है कि भाजपा की तीन बार सरकार कैसे बनी और किसने बनवाई। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर अंदर खाते से सरकार बनवाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा ने ऐसे फैसले लिए गए जिनसे लोगों को परेशानी हुई। इनेलो ने बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि आयकर के लिए 10 लाख रुपये सालाना आय की शर्त है, जबकि बुढ़ापा पेंशन के लिए 1.80 लाख रुपये सालाना की शर्त लगाई गई है। वहीं, सांसदों और विधायकों को एक लाख पेंशन मिल रही है, तो बुजुर्गों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर बुजुर्गों की पेंशन काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, किसानों के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की गई। कहा कि मंडियों में किसानों से अंगूठे लगवाकर 10 तरह की शर्तें लगाई गईं, जिससे किसान परेशान और नाराज हुए। अब महंगाई और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
- नई भर्ती की बजाय चहेतों को दिया सफाई का ठेका
इनेलो ने सरकार पर अपने कुछ लोगों को नगर पालिका के माध्यम से सफाई का ठेके देने का आरोप लगाया। कहा कि पक्के कर्मचारियों की नई भर्तियां नहीं की गईं और पुराने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। सरकार ने इसे लाभ का अड्डा बना दिया है। 500 की जगह 50 आदमी लगाए हैं और उनको भी विभिन्न स्थानों पर खड़ा कर भर्ती दिखा देते हैं। आम कर्मचारी की तरह इनको भी हक मिलना चाहिए।
------------
- सरकार व कानून व्यवस्था भी खत्म
अंकित बालियान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। पुलिस भी फिरौती के मामलों में समझौता कर लेती है। प्रदेश में खेल सुविधाएं जीरो हैं। जुलाना खेल स्टेडियम में खेल उपकरणों की जगह पर गर्भनिरोधक चीजें मिल रही हैं। ऐसे में सरकार और कानून तो बिल्कुल खत्म हो गए। सरकार अपराधियों को सुरक्षा दे रही है तभी हत्याकांड व घटनाएं हो रही हैं। अब कोई नई मिलेनियम सिटी नहीं बनी है। गुरुग्राम को भी इनेलो बनाया था। पहले हुड्डा ने नियमों की अनदेखी कर सेक्टर काटे और अब इस सरकार ने बिल्कुल ही सबकुछ खत्म कर दिया।

-------------
- इस तरह रहा कार्यक्रम का शेड्यूल
महेंद्रगढ़ में सुबह साढ़े 11 बजे अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के घर पर पहुंचे। यहां पर पत्रकार वार्ता की और बाद में कार्यकर्ताओं व लोगों से रुबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी लक्ष्य बताए और कांग्रेस व भाजपा को जनहित के मुद्दों पर घेरा।

फोटो संख्या:60- यादव धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता-संवाद

फोटो संख्या:60- यादव धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed