{"_id":"5f47f5668ebc3e6d0250987d","slug":"charger-wire-strangles-young-man-in-a-land-dispute-rohtakcity-news-rtk5707640130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक की चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में युवक की चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
कंसाला से मोरखेड़ी के खेतों में वीरवार दोपहर एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक के गले में चार्जर की तार लिपटी हुई थी। आशंका है कि इससे गला घोंटकर युवक की हत्या की गई है। मृतक की पहचान सुनारियां चौक निवासी 22 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बयान में बताया कि अंकित की हत्या जमीन के विवाद में की गई है। आईएमटी थाना पुलिस ने पांच नामजद पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह श्रीराम नगर कॉलोनी पीर के पास सुनारियां चौक का रहने वाला है। अंकित उसका इकलौता बेटा था। बुधवार की रात अंकित गांव खालौर जिला बुलंदशहर यूपी गया हुआ था। रात करीब 2 बजे पड़ोसी नरेश ने हरेंद्र को फोन कर बताया कि अंकित के साथ दो और लड़के हैं, जोकि उसके घर रुके हुए थे। करीब डेढ़ बजे वे तीनों कही चले गए। वीरवार सुबह हरेंद्र को पुलिस के जरिये मालूम हुआ कि अंकित का शव कंसाला से मोरखेड़ी के खेतों में लावारिस पड़ा है। सूचना मिलने के बाद हरेंद्र मौके पर पहुंचा। हरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की जमीन के विवाद में हत्या की गई है। गांव रूड़की में ससुराल पक्ष की खेती की जमीन है, जिस पर कृष्ण, कृष्ण के बेटे सुरेंद्र व रविंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए जयदीप, परमजीत, अंकित, मुकेश निवासी रूड़की व रिश्तेदार नवदीप निवासी खरहर ने दिल्ली नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल करके अंकित को चोटें मारी और फिर गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत के आधार पर पांच नामजद के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- अनिल कुमार, थाना प्रभारी, आईएमटी।