फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Charge sheet filed against accused Divya in Magan suicide case

मगन सुसाइड केस: आरोपी दिव्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने किए सनसनीखेज खुलासे

Fri, 05 Sep 2025 06:28 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 06:28 AM IST
सार

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में पुलिस ने दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दाखिल की। दिव्या ने मगन से 1.96 लाख रुपये लेकर कांस्टेबल दीपक को ट्रांसफर किए। केस में बैंक स्टेटमेंट अहम सबूत हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Charge sheet filed against accused Divya in Magan suicide case
मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोभ गांव के बहुचर्चित मगन सुसाइड केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं मृतक की पत्नी दिव्या के खिलाफ 164 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें दिव्या व कांस्टेबल दीपक की बैंक स्टेटमेंट को अहम सबूत के तौर पर पेश किया गया है। बताया गया है कि दिव्या ने पति मगन पर दबाव बनाकर 1.96 लाख रुपये लिए और आरोपी महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खाते में चार बार में 1.96 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब पुलिस आरोपी दीपक के खिलाफ जांच पूरी करके सह आरोप पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन

Charge sheet filed against accused Divya in Magan suicide case
आरोपी दिव्या और दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
 इंस्टाग्राम पर हुई थी दिव्या और मगन की दोस्ती 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कबूलनामे में दिव्या ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के जिला सम्भाजीनगर के गांव घटाम्बरी के दीपक से दोस्ती हो गई थी जो महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल था। 2019 में उसने मगन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। उसने पहले भी गुजरात के होटलों में काम किया था। अब भी वहीं काम करने लगी। मगन के घरवाले होटलों में काम करने से रोकते थे। इससे परेशान होकर वह मगन व बेटे को रोहतक के डोभ गांव में छोड़कर मुंबई चली गई थी।

पैसे कमाने के लिए होटलों में डांस बार में काम करने लगी। इसका पति मगन को पता चल गया। दीपक का नाम लेकर वह उसे परेशान करती थी। दिव्या ने कबूलनामे में बताया कि दीपक ने कहा कि मगन के पास पैसे हैं, उसे प्रमोशन के लिए जरूरत है। इसके बाद उसने दीपक के लिए मगन से पैसे मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Charge sheet filed against accused Divya in Magan suicide case
दिव्या और दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
बैंक स्टेटमेंट अहम सबूत

पुलिस आरोप पत्र में बताया गया है कि 9 जून 2025 को मगन ने दिव्या के खाते में 96,000 व 94,000 रुपये भेजे थे। उसी दिन दिव्या ने अपने खाते से दीपक के खाते में दो बार में 49000-49000 रुपये दो बार में भेजे। इसके बाद 10 जून को फिर 49000-49000 रुपये की दो ट्रांजेक्शन की। इस तरह कांस्टेबल दीपक के खाते में 1.96 लाख रुपये दिव्या ने भेजे। जब मगन को इसका पता चला तो वह कहासुनी करने लगा। इसके बाद दिव्या व दीपक ने मगन को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।
 
विज्ञापन

Charge sheet filed against accused Divya in Magan suicide case
दिव्या और उसका पति मगन - फोटो : सोशल मीडिया
मगन बनाता था दिव्या पर नौकरी का दबाव: दिव्या का वकील

आरोपी दिव्या के वकील ने बताया कि अदालत में कबूलनामे की कोई अहमियत नहीं है। असल में मगन ही दिव्या पर नौकरी का दबाव बनाता था। दिव्या के खाते से भिवानी चुंगी स्थित एटीएम से 7.09 लाख रुपये निकाले गए हैं। अदालत के अंदर दिव्या के बैंक की स्टेटमेंट दाखिल कर दी है। एएसजे शेलेंद्र सिंह की अदालत में वीरवार को दिव्या की जमानत पर सुनवाई थी जो 8 सितंबर तक टल गई है।

दूसरे आरोपी दीपक के केस में वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दीपक को पहले 4 सितंबर तक जमानत दी गई थी। उसकी जमानत को अब स्थायी कर दिया गया है। बहु अकबरपुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई संजय यादव ने दिव्या के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया है। दीपक के खिलाफ एसपी की तरफ से डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी के नेतृत्व में गठित एसआईटी सह आरोप पत्र दाखिल करेगी।

ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला: सीबीआई ने शुरू की तफ्तीश, रेस्ट हाउस के बंद कमरे में खंगाले तथ्य, गांव का दौरा बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed