मनीषा मौत मामला: सीबीआई ने शुरू की तफ्तीश, रेस्ट हाउस के बंद कमरे में खंगाले तथ्य, गांव का दौरा बाकी
सीबीआई टीम ने मनीषा मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम सीआईए द्वारा की गई जांच के तथ्यों को खंगालती रही। अभी सीबीआई की टीम ने गांव का दौरा नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से भिवानी के रेस्ट हाउस में आने के बाद सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने सीआईए प्रथम के रवींद्र कुमार से मनीषा के केस से जुड़े तथ्य जुटाए थे। करीब तीन से चार घंटे तक सीआईए प्रथम के इंचार्ज रवींद्र के साथ सीबीआई के अधिकारियों की मनीषा मौत मामले में तथ्यों को लेकर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने फिलहाल किसी से कोई बात नहीं की है। हालांकि वीरवार को दिनभर सीबीआई टीम की गतिविधि रेस्ट हाउस के कमरे के अंदर तक ही सीमित रही।
हर पहलु पर सीबीआई करेगी बारीकी से जांच
अधिकारियों को अनुमान है कि सीबीआई टीम भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत मामले में जुटाए गए तथ्यों को बारीकी से खंगाल रही है। सीबीआई के अधिकारी पूरे मामले को अच्छी तरह समझने के लिए हर उस तथ्य को खंगाल रहे हैं, जिसके बूते उनकी जांच आगे बढ़ पाएगी। वीरवार को सीबीआई अधिकारियों ने पहले भिवानी पुलिस की जांच को बारीकी से स्टडी करना ही जरूरी समझा। इसलिए टीम ने किसी से संपर्क नहीं साधा। हालांकि, दिनभर रेस्ट हाउस परिसर में सीबीआई की गाड़ी पार्किंग में खड़ी रही।
मनीषा के पिता बोले--हमारे पास नहीं आया सीबीआई का कोई फोन
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वीरवार को उनके पास सीबीआई के अधिकारियों का कोई फोन नहीं आया है। न ही सीबीआई की टीम अब तक गांव में आई है। अभी तक मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम भिवानी रेस्ट हाउस में ही ठहरी हुई है। जब भी सीबीआई परिवार के लोगों से संपर्क करेगी तो पूरा सहयोग किया जाएगा। हमारी मांग सिर्फ बेटी को न्याय दिलाना है।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोली, कुर्सी पर बैठा था युवक, हमलावर ने सीने में मारी गोली