फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Changed mood of the weather, drizzling continued throughout the day

Rohtak News: मौसम का बदला मिजाज, दिनभर होती रही बूंदाबांदी

Mon, 30 Jan 2023 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Changed mood of the weather, drizzling continued throughout the day
सांपला। रविवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। घने बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। सोमवार को भी बारिश होने के संकेत दिए गए है। डॉक्टरों ने लोगों को सर्दी से खुद बचने और घरेलू पशुओं का सर्दी से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश हो सकती है। रात भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के बाद दोपहर को हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो रूक रूक कर देर रात तक जारी रही। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हल्की बारिश होने से सड़कों पर फैला कीचड़
हल्की बारिश होने से सड़कों व गलियों में कीचड़ फैल गया। कीचड़ से लोगों को निकलने में परेशानी हुई तथा छोटे वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बारिश का मौसम होने के कारण बाजार में भी रौनक गायब रही। समय से पहले ही बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन

खेतों के लिए बरस रहा सोना
कृषि विभाग के उपनिदेशक ईश्वर सिंह का कहना है कि बारिश फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी है। गेहूं, सरसों, आलू, मटर ओर गन्ने के लिए यह बारिश विशेष रूप से फायदेमंद है। बारिश से गेहूं में ज्यादा फुटाव होगा ओर तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा किसानों को सिंचाई से राहत मिलेगी और सिंचाई पर होने
विज्ञापन
विज्ञापन

वाला उनका खर्च भी बच सकेगा। उधर बारिश को लेकर किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।
बदलते मौसम से रखें बचाव
डॉ. विशाल चौधरी का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। बीमार लोग, बच्चे व बुजुर्ग बिना जरूरत के घरों से बाहर कम घुमें। इस मौसम की बरसात में भीगना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed