फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chance of rain with strong winds today and tomorrow

आज व कल तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain with strong winds today and tomorrow
रविवार को छाए बादल । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
मौसम में ठंडक बरकरार है। रविवार को शीतलहर ने ठिठुराने का काम किया। जिले में करीब 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ाने का काम किया। सोमवार व मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक अरब सागर की ओर से चलने वाली नमी वाली हवाएं गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश कर सकती हैं। आने वाले दो तीन दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश से ठंड में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जमाव बिंदु को बढ़ रहे पारे ने बारिश के बाद ऊपर की ओर रुख किया है। अब पांच जनवरी तक संभावित बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान के सामान्य स्तर से ऊपर आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed