फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challan cut on one Killa road in six shourie market, market will be closed today

छह शौरी मार्केट में तो एक किला रोड पर काटा चालान, आज बंद रहेंगे बाजार

Sun, 24 May 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Challan cut on one Killa road in six shourie market, market will be closed today
Challan cut on one Killa road in six shourie market, market will be closed today - फोटो : RohtakCity
रविवार को मुख्य बाजार बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ केवल मिठाई, डेयरी उत्पाद, सैलून, बारबर शॉप व किताबों की दुकानों को छूट रहेगी। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम एलओ व जांच टीम के प्रभारी सुरेंद्र गोयल ने यह बात कही। गोयल की टीम ने लेफ्ट-राइट सिस्टम के तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए शनिवार को शौरी मार्केट में छह तो किला रोड पर एक दुकान का चालान काटा। इसमें पांच पर 2-2 तो 2 पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह निगम की टीम झज्जर रोड, रेलवे रोड होते हुए शौरी मार्केट में पहुंची, जहां से शिकायत मिली थी कि कई दुकानदार बिना नंबर के बावजूद दुकान खोले हुए हैं। कई दुकानदारों ने तो टीम को देकर शटर नीचे कर दिए थे, लेकिन जब शटर उठवाया गया तो अंदर ग्राहक मिले। चालान को लेकर कहासुनी भी हुई, लेकिन निगम की टीम ने दुकान के साइज के हिसाब से 2-2 हजार रुपये के चालान किए। इसके बाद टीम किला रोड पर पहुंची। राइट साइड की तरफ एक गारमेंट्स की दुकान खुली हुई थी। अचानक टीम आती देखकर दुकानदार ने शटर नीचे कर दिया, लेकिन टीम की पहले ही नजर पड़ चुकी थी। शटर ऊपर करवाकर दुकानदार का दो हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

नियम तोड़कर दुकान खोली तो 5 हजार रुपये तक का होगा चालान
जिला प्रशासन की हिदायतों के तहत रविवार को आवश्यक वस्तुओं के अलावा मिठाई, डेयरी उत्पाद, सैलून, बारबर शॉप व किताबों की दुकान खुल सकती हैं। लेकिन उनको न केवल सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा, बल्कि मास्क भी लगाना पड़ेगा। नियम तोड़ने पर 1 से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed