{"_id":"65db8432d3bea8932a02e1e7","slug":"chairman-beats-9th-class-student-living-in-hostel-with-sticks-rohtak-news-c-17-roh1019-368760-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हॉस्टल में रह रहे 9वीं के छात्र को चेयरमैन ने डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हॉस्टल में रह रहे 9वीं के छात्र को चेयरमैन ने डंडों से पीटा
Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोट के निशान दिखाता छात्र। स्रोत: सोशल मीडिया
रोहतक। गोहाना रोड स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे दिल्ली के छात्र के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने स्कूल के चेयरमैन राजेश सांगवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 व 75 जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
दिल्ली के द्वारका स्थित महाबीर एन्क्लेव निवासी 15 वर्षीय शिवम मलिक ने दी शिकायत में बताया कि वह भाई के साथ रोहतक स्थित सांगवान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। उसका भाई 7वीं और वह 9वीं कक्षा का छात्र है। तीन साल पहले उसने स्कूल में दाखिल लिया था। दो साल से हॉस्टल में रह रहा है। 21 फरवरी को करीब 3:30 बजे हॉस्टल के बच्चे शोर कर रहे थे। वह हॉस्टल के मैदान में आ गया। उसी समय स्कूल का चेयरमैन राजेश सांगवान आया और डंडे से पीटने लगा। बोला- कमरे से बाहर क्यों आया। छात्र ने कहा कि बच्चे शोर कर रहे थे। आरोप है कि चेयरमैन बोला, जुबान लड़ाता है। इसके बाद थप्पड़ और मुक्के मारे। उसने घर बात करवाने के लिए कहा तो चेयरमैन ने बात नहीं करवाई। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। 22 फरवरी को किसी तरह घर वालों को सूचना दी। उसके माता-पिता स्कूल आए और बेटे को ले गए।
दिल्ली पुलिस ने किया रोहतक पुलिस को फोन
छात्र के पिता योगेंद्र मलिक ने बताया कि वह मंत्रालय में नौकरी करते हैं। रोहतक पुलिस ने जब बेटे का मेडिकल नहीं करवाया तो उन्होंने दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मेडिकल करवाया। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस अस्पताल पहुंची और रोहतक पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जांच अधिकारी दिल्ली पहुंचे और एमएलआर लेकर बयान दर्ज किए। इसके बाद स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- -
सवा लाख रुपये स्कूल फीस जमा न करवानी पड़े, इसलिए केस दर्ज करवाया गया है। मैंने छात्र से कोई मारपीट नहीं की। जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।
- राजेश सांगवान, चेयरमैन, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल।
वर्जन
मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी दिल्ली से छात्र की एमएलआर मिली है। स्कूल के चेयरमैन से पूछताछ की जाएगी।
- एचसी राजबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना सदर।