{"_id":"b7b6fe5edd131b7fb19a99cb29eeabba","slug":"chain-snatching-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर टहलने निकली योग शिक्षिका की तोड़ी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाकर टहलने निकली योग शिक्षिका की तोड़ी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सुरक्षा को लेकर भले ही डीएसपी पुष्पा खत्री के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई हो, बावजूद हालात जस के तस हैं।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक योग शिक्षका की चेन स्नेचिंग हुई।
कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची भी लेकिन, आरोपी तब तक पहुंच से दूर निकल गया। बाद में महिला के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
दरअसल कैलाश कॉलोनी की रहने वाली योग शिक्षिका व हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर महिला रोशनी रात साढ़े नौ बजे खाना खाकर एक अन्य महिला के साथ टहल रहीं थी। पुलिस को दी शिकायत में रोशनी ने बताया कि घर से ही थोड़ी दूर पहुंचते ही एक बाइक सवार युवक पीछे से आया।
आरोपी युवक ने पास आकर बाइक की स्पीड बढ़ा दी और गले से चेन तोड़कर भाग निकला। आरोपी कुछ दूर जाकर एक गली पर मुड़ गया। बाद में महिला ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। बताया जा रहा है कि रोशनी रिटायरमेंट के बाद कॉलोनी वासियों को हुडा पार्क में सुबह शाम योग सिखाती है।