फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CGST raids completed, two traders deposited Rs 20 lakh

सीजीएसटी की छापा कार्रवाई पूरी, दो व्यापारियों ने जमा करवाएं 20 लाख रुपये

Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
CGST raids completed, two traders deposited Rs 20 lakh
सेंट्रल जीएसटी की टीम की कार्रवाई के बाद शौरी मार्केट के दो कपड़ा व्यापारियों ने मंगलवार को 20 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। सीजीएसटी की टीम ने सोमवार को मशहूर कपड़ा व्यापारी के दो ठिकानों पर छापा कार्रवाई की थी। वहीं विभाग की ओर से अनियमितताओं की जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी उपायुक्त सचिन अहलावत ने बताया कि विभाग की ओर से सीजीएसटी की छह सदस्यीय टीम ने 10 घंटे में कार्रवाई पूरी कर ली है। इसके बाद प्रमोद साड़ी की ओर से लगभग आठ लाख रुपये व गोपाल साड़ी की ओर से 12 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। यह भुगतान पहली जांच के बाद कराया गया है। कारोबारी पर आरोप है कि फर्जी जीएसटी नंबर पर लाखों की बिलिंग कर टैक्स चोरी की है। गौरतलब है कि सीजीएसटी को सूचना मिली थी कि शौरी मार्केट मेें कपड़ा कारोबारी ने पोर्टल पर एक नंबर पंजीकृत करवा रखा है। जबकि उसकी ओर से दिए जाने वाले बिल पर कोई और नंबर अंकित है।
विज्ञापन

आठ दिन में जमा कराया छह करोड़
मार्च माह सेंट्रल जीएसटी के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। विभाग की ओर से जिन फर्मों में टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। उनकी रिकवरी की जा रही है। विभाग ने आठ दिन के भीतर छह करोड़ रुपये जमा कराया है। जबकि फरवरी माह में 13 करोड़ रुपये जमा हुए थे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस माह में अधिक से अधिक रिकवरी का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी जीएसटी नंबर पर बिलिंग की सूचना के बाद टीम की कार्रवाई पूरी हो गई है। दोनों फर्म संचालकों की ओर से लगभग 20 लाख रुपये टैक्स जमा करवा गया है। अन्य अनियमितताओं की जांच अभी की जा रही है।
- विजय मोहन जैन, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed