फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cbse suspicious in aipmt

परीक्षा लेने वाला सीबीएसई भी शक के दायरे में

Wed, 10 Jun 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Jun 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी परचा लीक मामले में शक की सुई पेपर लेने वाले बोर्ड सीबीएसई की ओर भी घूम गई है।
विज्ञापन


पुलिस पूरे प्रकरण में सीबीएसई की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सीबीएसई पर पुलिस जांच के शिकंजे की पुष्टि खुद आईजी श्रीकांत जाधव ने की है।

उनका कहना है कि परीक्षा लेने वाला बोर्ड भी जांच के दायरे में है और जब तक कार्रवाई चल रही है, कोई भी इस दायरे से बाहर नहीं है। जांच टीम सीबीएसई के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं सीबीएसई का कोई कर्मचारी या अधिकारी तो इस पूरे गिरोह से जुड़ा तो नहीं है।

3 मई को एआईपीएमटी परचा लीक होने के खुलासे और लगातार गिरफ्तारियों के बाद भी सीबीएसई पेपर लीक होने की बात मानने को तैयार नहीं है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में रोहतक पुलिस स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। इससे पहले पुलिस इस मामले से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश में है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इन गिरफ्तारियों और पूछताछ में सामने आई बातों के जरिये यह बात साबित करने में लगी हुई है कि कहीं न कहीं पेपर लीक हुआ है। बावजूद इसके इतना बड़ा रैकेट आसानी से देशभर में जाल फैलाने में कामयाब रहा। ऐसे में शक की सुई सीबीएसई की ओर भी घूम रही है।  
विज्ञापन

नेट का पेपर भी लीक नहीं माना था सीबीएसई ने
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहतक पुलिस की साइबर सेल सीबीएसई द्वारा आयोजित नेट के दौरान भी जाट कॉलेज में ब्लू टूथ से नकल करते युवक को रंगे हाथों पकड़ा था। इस पेपर की भी आंसर-की मोबाइल पर मिली थी। लेकिन सीबीएसई ने इस मामले में भी पर्चा लीक होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कोर्ट में पुलिस की परीक्षा
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एआईपीएमटी मामले की सुनवाई होनी है। वे अभ्यर्थी और अभिभावक भी इस सुनवाई पर नजर गढ़ाए बैठे हैं, जिन्होंने पेपर रद करने की मांग की थी। रोहतक पुलिस स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। साइबर सेल लगातार आरोपियों को ट्रेस कर रही है।

अब रिजल्ट पर 12 तक रोक
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एआईपीएमटी रिजल्ट पर अब 12 जून तक रोक लगा दी है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को होने वाली सुनवाई पर ही सारा दारोमदार है।
दांगी को लेकर संशय
दांगी की गिरफ्तारी को लेकर संशय पैदा हो गया है। एक तरफ अधिकारी दांगी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ यह चर्चाएं भी चल रही है कि संभवत: पुलिस ने दांगी को तलाश लिया है और कभी भी उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed