फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CBI received case file after 40 days

सीबीआई को 40 दिन बाद मिली केस फाइल

Thu, 24 Sep 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
CBI received case file after 40 days
सीजीएसटी चोरी के मामले में दवा कंपनी के मालिक पर केस दर्ज करने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने चार अधिकारियों पर केस दर्ज किया हुआ है। वहीं, 40 दिन बाद मंगलवार की शाम को सीबीआई टीम ने जीएसटी कार्यालय से केस फाइल बरामद की है। यह फाइल आरोपी इंस्पेक्टर रोहित मलिक के परिवार वालों ने सात दिन पहले ही जीएसटी कार्यालय में जमा कराई थी। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों की ओर से सीबीआई को पत्र लिखा गया था केस फाइल कार्यालय को मिल चुकी है। वह केस फाइल ले जा सकते हैं। सीबीआई के डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार की शाम को जीएसटी कार्यालय आई थी, जिसे अधिकारियों की ओर से केस फाइल सौंप दी गई। इसके साथ ही टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर रोहित मलिक के बैंक लॉकर की भी छानबीन की मगर उनके हाथ कुछ नहीं लगा है। गौरतलब है कि यह वही फाइल है, जिसके लिए सीबीआई दो बार जीएसटी कार्यालय आ चुकी है। पहली बार पांच अलमारी की तलाश करने के बाद एक अलमारी सील करके चली गई थी। बाद में सील अलमारी को खुलवा कर भी जांच कर चुकी है। दूसरी ओर दोनों इंस्पेक्टर रोहित मलिक व प्रदीप को सीबीआई ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया था। जिनकी रिमांड पूरी हो रही है। सीबीआई दोनों इंस्पेक्टरों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोहित मलिक के परिवार वालों की ओर से केस फाइल कार्यालय को उपलब्ध कराई गई थी। इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी गई थी। मंगलवार को उक्त फाइल सीबीआई टीम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विजय मोहन जैन, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed