फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   careful Vehicle robbery active in the outer of the city, 9 incidents in a week, police silent

सावधान! शहर के आउटर में वाहन लुटेरे सक्रिय, एक सप्ताह में 9 वारदात, पुलिस चुप

Thu, 17 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
careful Vehicle robbery active in the outer of the city, 9 incidents in a week, police silent
careful Vehicle robbery active in the outer of the city, 9 incidents in a week, police silent
अमन वर्मा
विज्ञापन

रोहतक। सावधान! अगर आप किसी वाहन पर सवार हैं तो शहर की बाहरी सीमा पर सचेत रहिए। अगर लघुशंका करने या गाड़ी में हवा या पंक्चर देखने उतरे तो लूट का शिकार हो सकते हैं। एक सप्ताह में वाहन लूट की नौ वारदात हो चुकी हैं। इनका आपराधिक तरीका एक जैसा है। इन वारदात में किसी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि शहर के आउटर पर तैनात पुलिस आधुनिक हथियारों के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट से भी लैस है। वाहन लूट करने वाले गैंग के लोग पुलिस की आंखों में भी धूल झोंककर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। 9 से 16 सितंबर के बीच हुई इस तरह की लूट की 9 वारदात में शामिल लुटेरे कहां के हैं और किस गैंग से जुड़े हैं अभी तक पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है।
केस एक : कैंटर चालक को पीटकर 20 हजार लूटे
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सतपाल ने बताया कि वह गांव शिमली का रहने वाला है। वह कैंटर पर ड्राइवर है। बुधवार को वह कैंटर में बवाना से खाली कैरेट भरकर आया था। जब गांव के मेन बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां वह लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। जिनमें से एक युवक ने सिर पर सफेद गमछा बांधा था। दोनों युवक नशे में धुत थे। दोनों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। हाथापाई करते हुए एक आरोपी ने कमीज की जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए और दोनों आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले। इसके बाद सतपाल ने दोनों आरोपियों का कैंटर से पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी कहीं छिप गए। मगर इसी दौरान बम्भेवा रोड पर दोनों आरोपी एक शराब के ठेके के बाहर शराब खरीदते नजर आए। सतपाल वहां पहुंचा और दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

केस दो : दिल्ली के युवक की स्विफ्ट कार लूटी
लाखनमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह नई दिल्ली का रहने वाला है। उसने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ओला व उबर कंपनी में लगाई है। 9 सितंबर को कंपनी की तरफ से हुई बुकिंग में वह तीन सवारियों को बहादुरगढ़ से गांव बैंसी के लिए चला था। जब वह खरेंटी गांव के नजदीक पहुंचे तो सवारियों के कहने पर उसने लघुशंका के लिए गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद तीनों लघुशंका के लिए गए। वापस आने पर तीनों ने उसे जबरदस्ती नीचे उतारा और गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में मोबाइल फोन, 5 हजार रुपयों से भरा पर्स व अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन : चालक को बंधक बनाकर फेंका स्कॉर्पियो लूटी
सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया कि वह संगम विहार कच्चा बलराम नगर लोनी गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है। उसके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी है, जोकि उसके पिता के नाम पर है। 11 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे दिलशाद निवासी अलवी नगर उसके पास आया और स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने की बात कर मोलभाव करने लगे। दिलशाद ट्रेवल्स में अपनी ईको गाड़ी चलाता है, फिर शाम के समय दिलशाद ने अंकित के पिता से स्कॉर्पियो गाड़ी अशोक विहार से अजमेर जाने के बुक कर दी। रात साढ़े 10 बजे अशोक विहार से अजमेर जाने के लिए पांच युवक गाड़ी में सवार होकर खेकड़ा से चलते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे से होते हुए रोहतक हाईवे पर से चलने के लिए कहने लगे। गाड़ी रोहतक हाइवे से चलते हुए सांपला थाना क्षेत्र के नंदा पेट्रोल पंप के आसपास अंकित को बंधक बना लिया। गर्दन पर धारदार हथियार रख कर 3500 रुपये, मोबाइल फोन, पर्स लूट लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने अंकित को हाइवे से नीचे उतार कर खेतों में ले जाकर पेड़ से बंधक बना दिया और गाड़ी भी लूट कर फरार हो गए।
केस चार: चालक से मारपीट कर ड्रेन में फेंका बाइक लूटी
इंदिरा कॉलेनी चौकी पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि वह गिरावड़ का रहने वाला है व रोहतक शहर में रोडी रेती का ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर गिरावड़ जा रहा था। करीब साढ़े 5 बजे जब वह ड्रेन नंबर 8 की पटरी से होता हुआ आगे की ओर जा रहा था, इसी दौरान एक युवक ने उसने रुकने का इशारा किया। इशारा पाकर कुलदीप रुका। जिसने कुलदीप से पूछा कि ताऊ कहां जाएगा। कुलदीप ने बताया कि वह गिरवाड़ जाएगा। युवक ने कहा कि ठीक है, उसे भी कुछ दूर ही जाना है, उसे बैठा लो। युवक ने बाइक पर बैठने में थोड़ा समय लगा दिया, तभी एक दूसरा युवक भी वहां आ धमका जिसने कुलदीप के मुंह, कमर पर घुंसे मारने शुरू कर दिए और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। दोनों आरोपियों ने कुलदीप को ड्रेन में गिराने की भी कोशिश की, मगर कुलदीप की सूझ बूझ से वह उसे ड्रेन में नहीं गिरा सके। इसके बाद दोनों कुलदीप की बाइक लेकर वहां से वापस हिसार रोड की ओर ही फरार हो गए।
केस पांच: बाइक सवार स्विफ्ट कार लूटकर ले गए
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेश कुमार ने बताया कि वह सोनीपत का रहने वाला है। उसके पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी है, जिसको वह बतौर टैक्सी चलाता है। शनिवार को वह सवारियों को छोड़कर रोहतक से अपने घर जा रहा था। वह गांव चमारिया से होते हुए गोहाना रोड की ओर निकल रहा था। मेन रोड से करीब 300 मीटर पहले रात करीब सवा 12 बजे एक बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। यह देख महेश ने अपनी गाड़ी को भगाना चाहा, मगर बाइक के पीछे बैठा एक युवक नीचे उतरा और वह ड्राइवर साइड खुले शीशे से आधा अंदर घुस गया और उसने गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ लिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर ड्राइवर साइड ही खेतों में जा घुसी। युवक पूरी तरह से गाड़ी के भीतर घुस गया। दूसरा युवक भी बाइक वहीं फेंक कर गाड़ी के पास आ गया और कार चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से कार लेकर फरार हो गए।
केस छह: कार और नकदी लूटकर भागे बदमाश
आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 2 रोहतक का रहने वाला है व ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 13 सितंबर दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी जानकारी राजवंती निवासी बलियाणा व रामरती निवासी बोहर के साथ अपनी सिल्वर सियाज कार नंबर एचआर 06 एपी 0021 में सवार होकर गांव घुमड़ (गन्नौर) से अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह बाबा मस्तनाथ स्टेडियम गांव बोहर आईएमटी के पास पहुंचा तो कार सवार तीनों लघुशंका के लिए कार से नीचे उतर गए। अशोक लघुशंका के बाद वापस कार के पास ही आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार तीन युवक आए। जिन्होंने वहां आते ही अशोक की ओर पिस्तौल कर दी। पिस्तौल दिखाकर आरोपियों ने अशोक से उसकी गाड़ी की चाबी, मोबाइल फोन, 5 हजार रुपयों व अन्य कागजातों से भरा पर्स छीन लिया। आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। अशोक ने बताया कि गाड़ी में राजवंती का मोबाइल फोन, 2500 रुपयें व मोबाइल फोन और रामरती का पर्स था, जिसमें 2 हजार रुपये थे।
केस सात: अलीगढ़ के कार चालक को हुई लूटने की कोशिश
बहु अकबरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गोपाल ने बताया कि वह उदयपुर जिला अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है। वह ओला कंपनी के लिए दिल्ली में टैक्सी चलाता है। 14 सितंबर को ओला कंपनी के मोबाइल नंबर पर अजय नाम के युवक ने रात साढ़े 11 बजे रोहतक के लिए टैक्सी बुक की। जब वह रात को शिवाजी मार्ग नजफगढ़ पहुंचा तो वहां तीन युवक खड़े मिले। जिनमें से एक ने अपना नाम अजय बताया। अजय के हाथ में एक काला बैग था। अजय ने पूछने पर बताया कि उन्होंने नजफगढ़ से रोहतक जाना है। सवारियों को लेकर देर रात रोहतक शहर पहुंच गया। यहां पर तीनों युवकों ने ड्राइवर से आग्रह किया उन्हें बहु अकबरपुर गांव जाना है और अब रात को कोई अन्य साधन भी नहीं मिलेगा, तो वह उन्हें बहु अकबरपुर गांव ही छोड़ आए। रात करीब ढाई बजे वह उन्हें गांव बहु अकबरपुर के नजदीक नहर की पुलिया के पास ले पहुंचा, तो उसी दौरान युवकों ने लघुशंका के बहाने कार को रुकवा लिया। लघुशंका करने के बाद तीनों गाड़ी की ओर आए और उनमें से एक युवक ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। इसी दौरान वहां एक एंबुलेंस सायरन बजाती हुई आई, जिसे पुलिस की गाड़ी समझ तीनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब गोपाल ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में गोपाल का सामान सही सलामत मिला। इसके बाद गाड़ी की पिछली सीट को चेक किया तो पीछे अजय नामक युवक का बैग रखा था। जिसे चेक करने पर उसमें से देशी पिस्तौल व एक कारतूस मिला।

---
आउटर में वारदात बढ़ीं, पुलिस गश्त तेज
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि लगातार इस तरह की वारदात हो रही हैं। वारदात को रोकने के लिए शहर की बजाय आउटर एरिया में गश्त अधिक बढ़ाई हुई है। आउटर में गश्त करने वाली पुलिस टीम को अब और सख्त निर्देश दिए जाएंगे। गश्त में कोताही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed