{"_id":"6afa1989b309541f2e06ba6d","slug":"two-brothers-granted-bail-in-a-case-involving-a-physical-altercation-rohtak-news-c-17-roh1019-954556-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अदालत में मारपीट के मामले में दो भाइयों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अदालत में मारपीट के मामले में दो भाइयों को मिली जमानत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खेत में पाइपलाइन की मरम्मत और मिट्टी डालने के खर्च के 5,125 रुपये के विवाद में हुई मारपीट के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की अदालत ने दो सगे भाइयों को शुक्रवार को जमानत दी।
कलानौर थाना क्षेत्र के गांव बलंभ निवासी और जिला जेल हिसार में हेड वार्डन बलवान सिंह ने 12 अक्तूबर को कलानौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके अनुसार बड़े भाई दलवीर ने खर्च में 5,125 रुपये का हिस्सा मांगा, जिससे विवाद हो गया। आरोप है कि दलवीर पत्नी पुष्पा और बेटे संदीप के साथ उनके घर पहुंचा और मारपीट की। सुबह करीब 8:40 बजे संदीप, मंदीप और अन्य लोग स्कॉर्पियो में दोबारा पहुंचे और बलवान, बेटे संजीत व पत्नी मंजू लता से मारपीट की। संजीत के सिर पर फावड़े से वार करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। संदीप उर्फ सांडू और मंदीप को 17 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।
अदालत ने कहा कि मामले में तीन लोग घायल हुए हैं। बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी 17 अक्तूबर से जेल में हैं। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।