फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car snatched by salesman's lift near Karor

कारोर के पास सेल्समैन की लिफ्ट लेकर छीनी कार

Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car snatched by salesman's lift near Karor
रोहतक। वीरवार शाम को कारोर गांव के पास लिफ्ट लेकर चार युवक हथियारों के बल पर एक लोहा कारोबारी के सेल्समैन की कार छीनकर ले गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कारोर निवासी अरविंद तिलियार के सामने लोहे के सरिया की खरीद-फरोख्त का काम करता है। वीरवार शाम को काम खत्म होने के बाद घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में बाईपास पर निजी अस्पताल के पास चार युवकों ने हाथ से इशारा देकर कार रुकवा ली। अरविंद ने गांव के युवक समझकर कार रोक दी। जब वह दिल्ली रोड से गांव की तरफ चला तो फाटक पार करते ही युवकों ने हथियारों के बल पर कार छीन ली। साथ ही अरविंद को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed