फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car collided with laborers working on NH-152D, two died

Rohtak News: एनएच-152 डी पर काम कर रहे श्रमिकों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 22 Mar 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car collided with laborers working on NH-152D, two died
चरखी दादरी/बौंदकलां। एनएच 152 डी पर सोमवार शाम काम कर रहे श्रमिकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहतक जिले के सैंपल गांव निवासी एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल दो अन्य श्रमिकों में से एक ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बौंदकलां थाना पुलिस ने एक शव का का सिविल अस्पताल दादरी में और दूसरे का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। मृतकों की पहचान रोहतक के सैंपल गांव निवासी बलवान (65) और धर्मपाल (55) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव सैंपल निवासी सुनील ने बताया कि उसका पिता बलवान गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। सोमवार शाम उसका पिता उनके ही गांव निवासी श्रमिक धर्मपाल और साधुराम के साथ एनएच-152 डी पर गांव झींझर के समीप काम कर रहे थे। उसी दौरान रोहतक की तरफ से एक कार आई और उन तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में बलवान, धर्मपाल और साधुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बलवान को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मपाल और साधुराम की चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचे दोनों घायलों में से चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मपाल को भी मृत घोषित कर दिया। सुनील के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- तीनों ने तीन दिन पहले ज्वाइन की थी कंपनी
सिविल अस्पताल में पहुंचे बलवान के परिजनों ने बताया कि बलवान, धर्मपाल और साधुराम ने तीन दिन पहले ही कंस्ट्रक्शन कंपनी ज्वाइन की थी। उन्हें कंपनी ने काम करने के लिए नेशनल हाईवे-152 डी पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक दोनों श्रमिकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed