{"_id":"57913aba4f1c1b1a7fc4d157","slug":"captain-ajay-yadav-haryana-congress-haryana-politics-congress-leader-ajay-yadav-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैने कुछ गलत नहीं बोला, 3000 करोड़ के घोटाले की बात कही तो खिलाफत हुई: अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैने कुछ गलत नहीं बोला, 3000 करोड़ के घोटाले की बात कही तो खिलाफत हुई: अजय यादव
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 22 Jul 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में गैंगरेप पीड़ित छात्रा व परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव
- फोटो : amar ujala
अपनी ही पार्टी कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगातार बयानबाजी से सुर्खियों में आए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव खिलाफत के बाद भी थमने को तैयार नहीं हैं। अब यादव ने गुड़गांव के घोटाले को उठा दिया है। बृहस्पतिवार को पीजीआई में गैंगरेप पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से मिलने पहुंचे यादव ने अभी तक पीड़ित का हाल नहीं जानने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक मनीष ग्रोवर को भी घेरा। इतना गंभीर मामला होने के बाद भी सरकार का कोई मंत्री पीड़ितों से मिलने तक नहीं आता है, यह बड़ी बात है। सीएम खट्टर को भी समय निकालकर हालचाल जानने आना चाहिए। सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
यादव ने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कोई गलत बयानबाजी नहीं की। गुड़गांव के सोहना में वर्ष 2010 में 1470 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ था। लेकिन सरकार ने किसानों के साथ धोखा करके बिल्डर्स को यह जमीन आधे दाम में दिला दी। इससे किसानों को 3000 करोड़ का नुकसान हुआ। मेरी जानकारी में यह मामला सरकार में रहते हुए नहीं आया तो अब इसको उठाया जा रहा है। उन्होंने हुड्डा व अन्य का नाम लिए बिना कहा कि यह मामला उठाने के बाद ही वे लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं।
मेरी जगह सरकार के पुतले जलवाए खटक, मैं माफी नहीं मांगूंगा
कैप्टन यादव ने अपनी ही पार्टी की कलानौर से विधायक शकुंतला खटक को भी घेरा। कहा कि खटक झज्जर में मेरा पुतला जलवा रही हैं। जबकि उनको मेरे पुतले जलवाने की जगह छात्रा से गैंगरेप के मामले में सरकार के पुतले जलवाने चाहिए। खटक मुझसे उम्र में छोटी हैं और राजनीति में भी छोटी हैं। मैने शकुंतला को कुछ नहीं कहा है और इसलिए मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा। उनको दलित प्रेम जरूर दिखाना चाहिए, लेकिन यह प्रेम पीड़ितों के लिए दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
मुझे किसी ने तलब नहीं किया
प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कमलनाथ के तलब किए जाने पर कैप्टन ने कहा कि मुझे किसी ने नहीं बुलाया है। जब मैंने कुछ किया ही नहीं है तो मुझे क्यों बुलाया जाएगा। वहीं पिछले दिनों सीएम खट्टर से मुलाकात को कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने से जोड़कर देखे जाने पर कहा कि कोई दूसरा कांग्रेस छोड़ सकता है, लेकिन कैप्टन अजय यादव कांग्रेस नहीं छोड़ सकते।