फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Camp was to be held at 10 o'clock, Ambedkar Bhawan would be locked at 12 o'clock

Rohtak News: 10 बजे लगना था कैंप, आंबेडकर भवन का 12 बजे खुला ताला

Fri, 26 Apr 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Camp was to be held at 10 o'clock, Ambedkar Bhawan would be locked at 12 o'clock
25सीटीके07 - सलारा मोहल्ला ​स्थिति अंबेडकर भवन का सुबह 12:15 बजे लगा ताला खोलता कर्मचारी व गेट
रोहतक। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के लिए लगाए जा रहे कैंप अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं। वीरवार को सुबह 10 बजे की जगह 12 बजे सलारा मोहल्ला में आंबेडकर धर्मशाला का ताला खुल सका। पूरे दिन में 30 लोग ही पहुंचे। इतने ही लोग वार्ड छह के सति भाई सेवादल के आश्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से 23 अप्रैल से चार मई तक हर दिन दो वार्ड में प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। वीरवार को वार्ड नंबर पांच के लिए सलारा मोहल्ला स्थित आंबेडकर भवन में कैंप लगाया गया। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का है। निगम के कर्मचारी शुभम ने बताया कि वह समय पर धर्मशाला पहुंच गया था, जहां गेट पर ताला लटका मिला। उसने 12 बजे तक तीन बार वार्ड की महिला पार्षद को फोन किया। आखिर में 12 बजे एक युवक आया और उसने ताला खोला। भवन में बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। एक युवक बाहर से कुर्सी लेकर आया। जब जाकर काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

...
आय कम कराने वाले भी पहुंच गए कैंप में
आंबेडकर भवन में लगे कैंप में 20 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करवाई, जबकि 10 ने समस्या को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया। इतना ही नहीं, 20 लोग परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने के लिए पहुंच गए। किसी तरह कर्मचारी ने उनको समझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बार-बार फाइल रिजेक्ट की जा रही
वहीं, सति भाई सांई सेवा दल के आश्रम में भी 20 से 25 लोग प्रॉपर्टी आईडी को लेकर पहुंचे। कैंप में आए प्रवीण कुमार ने बताया कि वह चार बार रिकार्ड ठीक करवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। कर्मचारी एक बार फाइल देखकर सभी त्रुटि नहीं बता रहे हैं। एक बार में एक ही त्रुटि बता रहे हैं। वह चार बार ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। अब कैंप में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed