फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Camp organized for Lal Dora Property Certificate

Rohtak News: लाल डोरा संपत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगाया गया शिविर

Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Camp organized for Lal Dora Property Certificate
09महम02...महम में कैंप दौरान नपा अधिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : हाईवे पर जाम लगाएं महिलाएंं ।
महम। नगर पालिका की तरफ से अंबेडकर चौपाल वार्ड नंबर 13 में लाल डोरा स्वामित्व प्रमाण पत्र देने, प्रॉपर्टियों के स्वयं प्रमाणित और प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि को दूर करने के लिए सार्वजनिक कैंप का आयोजन किया गया। वार्ड 13 और आसपास की कॉलोनियों के आमजन को प्रॉपर्टी टैक्स और त्रुटियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कैंप में लाल डोरा स्वामित्व के 5 प्रमाण पत्र दिए गए और मौके पर ही प्रॉपर्टी टैक्स दुरुस्त किए गए। अब तक नगर पालिका द्वारा 80 लाल डोरा प्रमाणपत्र व प्रॉपर्टियों के स्वयं प्रमाणित किया जा चुका है।
विज्ञापन


सचिव नवीन नांदल ने बताया कि गृहकर दाता द्वारा अपना गृहकर 31 जुलाई तक जमा करवाने पर सरकार द्वारा 10% की छूट दी जा रही है। इसलिए गृह कर दाता सरकार द्वारा दी जा रही छूट का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान भारती पंवार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि महम शहर को लाल डोरा मुक्त करने के लिए आवेदन करें और अपना स्वामित्व का अधिकार प्राप्त करें।

उपप्रधान बसंत लाल गिरधर ने वार्ड वासियों से महम शहर को स्वच्छ रखने और नगर पालिका द्वारा की जा रही नालों की सफाई में सहयोग करने को कहा, जिससे बारिश में जलभराव व बीमारी न फैले। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान भारती पंवार, उप प्रधान बसंत लाल गिरधर, सचिव नवीन नांदल, आशीष लिपिक, प्रिंस लिपिक, संजय व अन्य शहर वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed