{"_id":"656b74d81d01f2d6f000ee00","slug":"by-getting-the-thumb-impressions-of-58-people-embezzled-rs-3535-lakh-loan-was-embezzled-rohtak-news-c-197-1-snp1003-10231-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 58 लोगों के अंगूठे लगवाकर ऋण के 35.35 लाख रुपये का किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 58 लोगों के अंगूठे लगवाकर ऋण के 35.35 लाख रुपये का किया गबन
Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। शास्त्री नगर स्थित बंधन बैंक के प्रबंधक व खजांची पर ऋण के 35.35 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। ऋण के लिए आवेदन करने वालों को इसकी जानकारी हुई तो इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की। उच्चाधिकारी अजय सिंह ने बैंक प्रबंधक अशोक कुमार व खजांची देवेंद्र के खिलाफ गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक लोगों को उनकी जरूरतें पूरी करने व व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराता है। उनके बैंक की एक शाखा गन्नौर के शास्त्री नगर में है जिसमें प्रबंधक अशोक कुमार व खजांची देवेंद्र कुमार को लगाया गया है। उनके बैंक में 58 लोगों ने अपना व्यवसाय शुरू करने को ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए प्रबंधक ने आवेदकों के बैंक में खाते खुलवाए और फिर उनके दस्तावेज लेकर ऋण के लिए आवेदन कर दिया। आवेदकों का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें ऋण नहीं मिला। वह बार-बार बैंक के चक्कर लगाते रहे, लेकिन बैंक प्रबंधक अशोक कुमार बैंक में पैसे नहीं आने की बात करते रहे। अशोक कुमार ने आवेदकों के अंगूठे भी लगवा लिए थे।
आवेदक सोमपाल ने बताया कि बैंक में उनके तीन खाते हैं। उन्होंने तीनों खातों में ऋण के लिए आवेदन किया था। बाद में उन्हें पता चला कि उनका ऋण स्वीकृत हो गया, लेकिन खाते में पैसे नहीं आए और उसकी ऋण की किस्त भी जमा कराई जा रही थी। जब आवेदकों को उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारी अजय कुमार को शिकायत की। अजय कुमार ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला दोनों आरोपियों ने मिलकर बैंक से करीब 35 लाख 35 हजार 500 रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
वर्जन
बैंक प्रबंधक अशोक कुमार व खजांची देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों से रिकाॅर्ड मंगवाया है और टीम बनाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर