फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   By becoming a priest, the woman cheated 21 thousand rupees

ठग ने पुजारी बनकर महिला के 21 हजार रुपये ठगे तो केवाईसी अपडेट के नाम 74 हजार 900 निकाले

Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
By becoming a priest, the woman cheated 21 thousand rupees
मंदिर का पुजारी बनकर एक ठग ने महिला के 21 हजार रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे ने केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ऑनलाइन 74 हजार 900 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समरगोपालपुर निवासी नीलम ने दी शिकायत में बताया है कि शनिवार को उसके पति के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। दूसरी ओर से युवक ने कहा कि वह मंदिर का पुजारी बोल रहा है। इसके बाद उसने बताया कि वह महिला के पास ऑनलाइन रुपये भेज रहा है और बाद में रुपये वापस ले लेने की बात कही। ठग ने महिला को विश्वास में लेकर नंबर भी ले लिया। पहले उसने पांच रुपये खाते में भेजे। इसके बाद लिंक पर क्लिक करवाकर खाते से 21 हजार 500 रुपये निकाल लिए। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं, सेक्टर तीन निवासी रामकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास फोन पर मैसेज आया कि बैंक खाता बंद होने वाला है। उसे चालू करने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें। रामकिशन ने संपर्क किया तो ठगों ने आधार कार्ड नंबर, बैंक से संबधित जानकारी, एटीएम का पिन नंबर मांग लिया। इसके बाद खाते से चार बार में 74 हजार 900 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed