फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   By 31 March, two water boosters of 8-8 lakh liters capacity will be built, one in Ambedkar Park and the other in Ranakpura's crematorium, a population of 20 thousand will benefit

31 मार्च तक बनाएंगे 8-8 लाख लीटर क्षमता के दो वाटर बूस्टर, एक आंबेडकर पार्क में तो दूसरा रैनकपुरा के श्मशान घर में, 20 हजार की आबादी को होगा फायदा

Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
By 31 March, two water boosters of 8-8 lakh liters capacity will be built, one in Ambedkar Park and the other in Ranakpura's crematorium, a population of 20 thousand will benefit
आंबेडकर पार्क में बूस्टर लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
विधानसभा की पिटीशन कमेटी के दखल के बाद शहर की 20 हजार आबादी को पानी मिलने की उम्मीद जग गई है। कमेटी के सामने पेश हुए नगर निगम के अधिकारियों ने 31 मार्च तक खोखराकोट के आंबेडकर पार्क व रैनकपुरा के श्मशान घर में 8-8 लाख लीटर क्षमता के वाटर बूस्टर बनाने का वादा किया है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर प्रोजेक्ट की स्थिति का जायजा लिया और एरिया के लोगों का दर्द समझा। वार्ड पार्षद व रैनकपुरा के लोगों को उम्मीद है कि जल्द 10 कॉलोनियों के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। अमृत प्रोजेक्ट के तहत विधानसभा चुनाव से पहले 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनाई जानी थी, जिसके तहत निर्माण एजेंसी ने पांच जगह से खोखराकोट इलाके में जमीन के सैंपल लिए। विधानसभा चुनाव के बाद आई सैंपल रिपोर्ट में बताया गया कि एरिया की जमीन ऐसी नहीं है कि टंकी का वजन सह सके। इसके बाद तय हुआ कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत आंबेडकर पार्क में ही 16.20 लाख लीटर क्षमता का वाटर बूस्टर बनाया जाए, लेकिन रैनकपुरा के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और विधानसभा की पिटीशन कमेटी में मामले की शिकायत की। बताया कि अगर आंबेडकर पार्क में बूस्टर बनाकर रैनकपुरा में पानी की सप्लाई दी गई तो पानी नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए वे आंबेडकर पार्क में बनने वाले बूस्टर का काम शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

31 मार्च तक काम पूरा करने का किया वादा
विधानसभा की पिटीशन कमेटी ने पिछले मंगलवार को नगर निगम आयुक्त व इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों केे तलब किया। साथ में शिकायतकर्ता रैनकपुरा निवासी रामबीर उर्फ रामू प्रधान को भी बुलाया गया। रामू ने बताया कि नगर निगम आयुक्त व अधिकारियों ने पिटीशन कमेटी से कहा कि समस्या के समाधान के लिए अब निगम आंबेडकर पार्क में 16 लाख 20 हजार लीटर के वाटर बूस्टर की जगह 8 लाख लीटर का वाटर बूस्टर आंबेडकर पार्क व 8 लाख बूस्टर का वाटर बूस्टर रैनकपुरा स्थित श्मशान घर में बनवाएंगेे। इस पर शिकायतकर्ता पक्ष सहमत हो गया।
विज्ञापन

किस-किस कॉलोनी को होगा किस बूस्टर से फायदा
आंबेडकर पार्क बूस्टर : सल्लारा मोहल्ला, फतेहपुरी कॉलोनी, भोम का अखाड़ा, रोहताश नगर व कच्चा चमारिया रोड के एरिया को पानी मिलेगा।
रैनकपुरा श्मशान घर वाटर बूस्टर : रैनकपुरा, कबीर कॉलोनी, सांसी बस्ती, दक्षिण डेयरी मोहल्ला, सोलगर बस्ती व पीर मोहल्ला बस्ती को पानी मिलेगा।
लंबे समय से एरिया की आबादी को पानी की दिक्कत है। न केवल वाटर टैंक मंगवाने पड़ रहे हैं, बल्कि 100 से 150 रुपये प्रति ड्रम पानी खरीदना पड़ रहा है। निगम प्रशासन से मांग है कि दोनों जगह जल्दी वाटर बूस्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश कुमार, महिला पार्षद पति, वार्ड नंबर 5
निगम आयुक्त व इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों ने विधानसभा की पिटीशन कमेटी के सामने 31 मार्च तक आंबेडकर पार्क व रैनकपुरा श्मशान घर में वाटर बूस्टर बनाने का वादा किया है। उम्मीद है जल्द 20 हजार घरों को पानी मिलेगा।

-रामबीर उर्फ रामू प्रधान, रैनकपुरा
अब आंबेडकर पार्क में 16 लाख 20 हजार लीटर क्षमता का वाटर बूस्टर नहीं बनाया जाएगा। बल्कि 8 लाख लीटर का बूस्टर आंबेडकर पार्क व 8 लाख लीटर का वाटर बूस्टर रैनकपुरा के श्मशान घर में बनाया जाएगा। जल्द अमृत प्रोजेक्ट के तहत इस पर काम शुरू होगा। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। अब कोई विवाद नहीं है।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed