{"_id":"612e88bd8ebc3e7a0c0184bc","slug":"bus-service-started-from-rohtak-to-narela-rohtak-news-rtk622587256","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से नरेला के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से नरेला के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया के कस्बा नरेला के लिए रोहतक डिपो ने बस सेवा शुरू कर दी है। वहीं, रोहतक-चंडीगढ़ के बीच वॉल्वो बस सेवा भी शुरू हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
रोहतक से नरेला के लिए एक भी सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को नरेला जाने के लिए दिल्ली से जाना पड़ता था। अब डिपो ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को बतौर तोहफा सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस खरखौदा में रात्रि ठहराव करती है, जो सुबह नरेला जाती है। नरेला से रोहतक और फिर रोहतक से नरेला आवागमन करती है। नरेला के लिए रोहतक डिपो की पहली बस सेवा है। वहीं, पंचकूला डिपो ने रोहतक-चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सुबह करीब सवा छह बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। इसके चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
जींद से जयपुर जाएगी रोहतक डिपो की बस
रोहतक डिपो ने राजस्थान के जयपुर के लिए अपनी बस सेवा में विस्तार किया है। इसके तहत डिपो की बस सुबह लोकल बनकर जींद जाएगी। फिर जींद से सीधे जयपुर के लिए रवाना होगी। यह बस दोपहर 12 बजे बस स्टैंड पर आएगी और पांच मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। इस बस के चलने से जींद से जयपुर जाने वालों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
आगरा, मथुरा, वृंदावन की बस सेवा बंद
रोहतक डिपो की आगरा, मथुरा व वृंदावन की बस सेवा फिर बंद हो गई है। डिपो अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में पाबंदियों के चलते गुरुग्राम होते हुए बस चलाई गई थी, मगर सवारियां नहीं मिलने से नुकसान होने लगा। इस वजह से बस सेवा बंद कर दी गई है।
रोहतक मिलेगी 20 नई बसें
हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 400 साधारण बसें शामिल होने जा रही है, जिनमें से रोहतक डिपो को 20 बसें मिलेंगी। जल्द ही बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचआरईसी) आ जाएंगी, जहां से डिपो रवाना होंगी।
रवि दहिया के ओलंपिक में रजत पदक जितने पर रोहतक डिपो ने नरेला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। रोहतक-चंडीगढ़ के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। डिपो ने जींद से सीधे जयपुर की बस सेवा भी शुरू कर दी है। आगरा, मथुरा व वृंदावन की बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है।
- सुरेश रंगा, यातायात प्रभारी