फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buffalo dies due to electrocution in poles, jam

Rohtak News: खंभों में करंट आने से भैंस की मौत, जाम

Mon, 06 May 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to electrocution in poles, jam
झज्जर। बीकानेर चौक के पास प्राइमरी स्कूल के बाहर लगे लोहे के बिजली के खंभों में रविवार सुबह करंट आ गया। इससे वहां से गुजर रही भैंस की मौत हो गई। इससे भैंस मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि रविवार होने के कारण दोनों सरकारी स्कूलों की छुट्टी थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों स्कूलों में लगभग एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते है और सुबह स्कूल लगने और दोपहर को छुट्टी के समय यहां काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

हादसे के बाद बिजली निगम भी जागा और निगम के कर्मचारियों ने लोहे के खंभों को रबड़ के कवर लगाए और रबड़ की जालियों से उसे बंद कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भैंस मालिक अरविंद की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज की और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। भैंस के मरने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और कुछ देर के लिए स्कूल के बाहर और बीकानेर चौक पर अवरोधक व वाहन खड़ा करके जाम लगाया, लेकिन आसपास के लोगों के समझाने पर अवरोधक हटा लिए गए।
विज्ञापन

पूरी काॅलोनी में लगे हैं लोहे के खंभे
हरिपुरा मोहल्ला, दमदमा मोहल्ला में काफी घरों के बाहर बिजली निगम के लोहे के खंभे लगे हुए हैं। इन पर मीटर या ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। पानी जमा होने या बरसात के दिनों में इन लोहे के खंभों में करंट आने का खतरा हमेशा बना रहता है। यही नहीं बिजली के मीटर भी खंभों पर लगे हुए हैं, जिससे कभी भी करंट आ सकता है, लेकिन इस तरफ बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में जितने भी लोहे के खंभे लगे हुए हैं, उनको बदला जाना है। कई बार लेबर की समस्या हो जाती है। इसलिए कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द ही सभी लोहे के खंभों को हटाकर सीमेंट के खंभे लगा दिए जाएंगे।
- सौरभ, एसडीओ, शहरी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed