फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   brother sister

भाई-बहन देंगे हेलमेट का गिफ्ट, पहनने का लेंगे वचन

Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
brother sister
रोहतक। भाई-बहन के रिश्ते में जहां भरपूर नोकझोंक होती है। वहीं, एक-दूजे के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा भी। रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है। इसलिए इस बार रक्षाबंधन को सुरक्षाबंधन बनाने की पहल शुरू हो रही है। राखी बांधकर जहां बहनें खुद की रक्षा का वादा लेंगी, वहीं, भाई-बहन एक-दूसरे को हेलमेट का गिफ्ट देकर पहनने का वचन लेंगे, ताकि ये रिश्ता सुरक्षा, मजबूती के साथ बना रहे।
विज्ञापन

भाई की सलामती के लिए गिफ्ट करूंगी हेलमेट
राखी बांधकर हम न सिर्फ भाइयों से अपनी रक्षा का वचन लेते हैं, बल्कि उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं। इस रक्षाबंधन पर मैं अपने भाई विकास की सलामती के लिए उसे हेलमेट गिफ्ट करूंगी।
विज्ञापन

- आरती जांगड़ा
कह-कहकर हेलमेट पहनने की डलवाई आदत
भाई को राखी बांधने के साथ-साथ हेलमेट भी गिफ्ट करूंगी। जिससे वह मेरी रक्षा के साथ-साथ खुद की सुरक्षा भी कर सकें। मैंने अपने पापा को बार-बार कहकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की आदत डलवाई है। इस बार रक्षाबंधन पर भाई से भी बाइक चलाते समय हेलमेट प्रयोग करने का वचन लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शीलू
बिना हेलमेट बाइक न चलाने का लूंगी वादा
भाई को रक्षाबंधन पर हेलमेट गिफ्ट करने के साथ-साथ बिना हेलमेट बाइक न चलाने का वादा भी लूंगी। क्योंकि रक्षाबंधन सिर्फ बहनों की रक्षा का नहीं बल्कि भाइयों की दीर्घायु का भी पर्व है।
- दीक्षा गुुगनानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed