फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brother-in-law's son, grandson and daughter-in-law beat up mother and son

Rohtak News: जेठ के बेटे-पोते और बहू ने मां-बेटे से की मारपीट

Fri, 09 Aug 2024 05:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's son, grandson and daughter-in-law beat up mother and son
रोहतक। थाना आईएमटी के गांव पाेलंगी में दीवार बनाने को लेकर मां-बेटे पर परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हत्या करने के प्रयास और अंग-भंग करने समेत अन्य धाराओं में पिता-पुत्र और महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




पोलंगी निवासी भत्तेरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त को उनके पति कटार सिंह किसी काम से बाहर गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही उनके जेठ के बेटे विनोद, उसकी पत्नी सुमन और उनका बेटा शुभम अचानक उनके घर आए और उन्होंने दीवार बनाने की बात कही। पीड़ित ने विरोध किया तो विनोद और शुभम ने मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने महिला के दांत भी तोड़ दिए। मां की चीख सुनकर उसका बेटा मुकेश आया तो उसके साथ भी मारपीट की। मुकेश के गले में रस्सी से फंदा लगाया और माथे पर ईंट से हमला भी किया। कटार सिंह को घटना की सूचना मिली तो वह घर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed