{"_id":"635e171222a9d76b5b5285c3","slug":"bridegroom-escaped-from-safe-house-leaving-bride-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सेफ हाउस में पत्नी को छोड़कर लापता हुआ दूल्हा, दुल्हन ने लगाई गुहार-मेरे पति को ढूंढकर लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सेफ हाउस में पत्नी को छोड़कर लापता हुआ दूल्हा, दुल्हन ने लगाई गुहार-मेरे पति को ढूंढकर लाओ
Sun, 30 Oct 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले की युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। 14 अक्तूबर को उसने रोहतक जिले के एक गांव के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों ने मिलकर सेशन जज राकेश कुमार यादव की अदालत में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
bride
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में दो सप्ताह पहले आर्य समाज मंदिर में शादी करने वाली दूल्हन को दूल्हा सेफ हाउस में छोड़कर लापता हो गया है। दूल्हन ने पुलिस को शिकायत देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले की युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। 14 अक्तूबर को उसने रोहतक जिले के एक गांव के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दोनों ने मिलकर सेशन जज राकेश कुमार यादव की अदालत में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अदालत ने 21 अक्तूबर को 2 नवंबर तक सेफ हाउस रोहतक में भेजा था। 29 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसका पति अपनी मर्जी से किसी को बिना बताए सेफ हाउस से पीछे की तरफ झांकी से निकलकर चला गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर प्रदीप की तलाश शुरू कर दी है।
सेफ हाउस की सुरक्षा पर उठा सवाल
विवाहित जोड़ों को अदालत के आदेश पर सेफ हाउस में भेजा जाता है। वहां पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद जिस तरह से प्रदीप लापता हुआ है, उससे सेफ हाउस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
सेफ हाउस से युवक के लापता होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक सुराग नहीं लग सका है। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी थाना