{"_id":"662edc1ba50acfbd570f8c14","slug":"brg-runners-will-make-people-aware-about-voting-along-with-fitness-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107064-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फिटनेस के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे बीआरजी के धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फिटनेस के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे बीआरजी के धावक
Mon, 29 Apr 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शरीर की फिटनेस के साथ-साथ अब बीआरजी के धावक लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति भी जागरूक करेंगे। इसको लेकर बीआरजी की ओर से 100 दिन का रनिंग चैलेंज स्वीकार किया गया है। इसमें 250 से अधिक धावक भाग ले रहे हैं। यह चैलेंज 27 अप्रैल से शुरू हो गया है और 4 अगस्त तक चलेगा। ग्रुप के धावक दीपक छिल्लर 100 दिन की रनिंग चैलेज के ब्रांड एंबेसडर हैं।
गु्रप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि देश भर से 400 रनिंग ग्रुप इस चैलेंज में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें बहादुरगढ़ शहर से सभी छोटे-बड़े धावक अपनी फिटनेस को लगातार मैनटेन रखने के लिए 100 दिन के चैलेंज में प्रतिदिन कम से कम 2 किलोमीटर की रनिंग करेंगे। एक दिन में 2 किलोमीटर से ज्यादा धावक दौड़ सकते हैं। उसको रनिंग ऐप में रिकॉर्ड करके आगे भेजना है। इससे धावक की रंैक आल इंडिया लिडर बोर्ड पर दिखेगी। 100 दिन के अंत में टॉप 10 में आने वाले धावकों को पुरस्कार और शील्ड से नवाजा जाएगा। साथ ही आयु वर्ग में भी टॉप 10 को मोंमटो प्रदान किया जाएगा। दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार को बीआरजी पॉइंट पर 70 धावक पहुंचे। उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। सभी ने मिलकर एक साथ दौड़ के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के महत्व का प्रसार किया और वोटिंग करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया। अगले 28 दिनों तक बीआरजी ग्रुप के धावक पूरे बहादुरगढ़ में अलग-अलग जगह पर दौड़ेंगे और लोगों को वोटिंग के महत्व को बताएंगे। साथ ही वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। ग्रुप के धावक जगदीश राठी, सुचेत शौकीन, ब्रह्मप्रकाश मान, शिवकुमार, अमनदीप, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, लोकेश भारद्वाज, विनीत, यश, अनिल पंजेता, पवन, यशवीर जून, जगजीत सिंह, रितेश, कपिल चावला, सुमन मलिक, धर्मवीर, अभ्य टेटे, सुनील बेनीवाल, जीतू, दीपांशु यादव, नवीन दहिया, नवनीत, तुषार, गुलाब सिंह, तरुण, पुष्कर, सुरेंद्र गुलिया, एनके शर्मा, नवीन राणा, अमित कादियान, राकेश, किरण नरुला, रतनेश राजकपूर मोर, नरेन्द्र जांगडा, रविंद्र जांगड़ा, रविंद्र दहिया, जयदेव राठी, शमशेर, बिजय वरुण ने दौड़ के बाद वोटिंग करने के लिए जन जन को प्रोत्साहित करने की शपथ ली। वहीं बीआरजी के शलभ खरे ने बैंगलोर मे टीसीएस 10 किलोमीटर चैलेंज को 43 मिनट में पूरा किया।