फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstormed to improve law and order

Rohtak News: कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर किया मंथन

Mon, 26 Feb 2024 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed to improve law and order
रोहतक। ऑल सेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की अहम बैठक रविवार को थाना कार्यालय सेक्टर-3 में हुई। इसमें एसएचओ अर्बन स्टेट शामिल रहे। एचएसवीपी और सनसिटी के सेक्टरों में बिगड़ती कानून व्यवस्था मुख्य एजेंडा रहा। गहन विचार विमर्श के बाद एसएचओ ने सनसिटी सेक्टर-34, 35 व 36 और एचएसवीपी के सेक्टर-4 एक्सटेंशन में बने ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके साथ आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 की मांग पर सेक्टर-4 की पुलिया के आसपास सोनीपत रोड पर लगने वाली मीट व मछलियों की रेहड़ियों को हटवाने की बात कही। पिछले काफी समय से सेक्टरवासियों के लिए कानून व्यवस्था की यह गंभीर समस्याएं बनी हुई थी। आए दिन वारदात होती रहती है।
विज्ञापन

बैठक में कदम सिंह अहलावत संयोजक और रणबीर सिंह छिल्लर प्रधान ऑल सेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अलावा पवन आहूजा सेक्टर-1, संतलाल बुधवार सेक्टर-14, सुखबीर माथुर सेक्टर-4 एक्सटेंशन, अजीत मलिक सेक्टर-5, कपूर सिंह ढाका सेक्टर-3, रमेश अहलावत सनसिटी सेक्टर-34, सुदीप सोरेन सेक्टर-35 व राजेंद्र सिंह दलाल सनसिटी सेक्टर-36 ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed