फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bolero driver hit a young man standing on the side of the road, died

बोलेरो चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bolero driver hit a young man standing on the side of the road, died
महम। उपमंडल के गांव शेखपुर तितरी से महम आ रहे स्कूटी सवार युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महम पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शेखपुर तितरी निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई नरेश के साथ मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूटी पर बैठकर महम आ रहा था। गांव से 500-600 मीटर चले ही थे कि लघुशंका के चलते स्कूटी रोक दी। वह लघुशंका करने सड़क किनारे खेतों में चला गया, जबकि नरेश स्कूटी पर बैठा रहा। इसी बीच तेज गति से आई बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी वाहन से उसे महम के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed