फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of unknown youth found in Bhalaut canal, suspicion of murder

Rohtak News: भालौट नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या का अंदेशा

Tue, 09 May 2023 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Body of unknown youth found in Bhalaut canal, suspicion of murder
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना इलाके में पुलिस को एक युवक का शव मिला है। मायना के पास भालौठ नहर में नग्न हालत में बह कर आए शव की पहचान नहीं हुई है। चेहरे पर आई चोट से इसकी हत्या का अंदेशा जताया जा ररहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर किसी ने पुलिस को भालौठ नहर में शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव किसी 30 वर्षीय युवक का बताया गया है। यह पूरी तरह से नग्न हालत में मिला है। इसके चलते इसकी पहचान नहीं हुई है। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पुलिस ने आसपास के थानों में लापता युवक की जानकारी के लिए संपर्क किया है। युवक के चेहरे पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भी मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई हो पाएगी। फिलहाल शव 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed