फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bodies of friends found in BSB canal

बीएसबी नहर में बहे दोस्तों के शव बरामद

Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bodies of friends found in BSB canal
रोहतक। झज्जर रोड के पास सोमवार शाम बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में बहे दो दोस्तों के शव मंगलवार सुबह सात बजे बालंद में बरामद हुए। हिमांशु के परिजनों को नहर में पानी कम होने पर पहले राहुल व बाद में नहर से निकलने वाले रजवाहे में हिमांशु का शव पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीजीआई के शव गृह में एकता कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि अमृत कॉलोनी में रहने वाला मेरा चचेरा भाई हिमांशु अपने दोस्त सेक्टर चार निवासी राहुल के साथ नहर में नहाने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। हमें उसके नहर में बहने का पता लगा तो रात 11 बजे तक उनकी तलाश में नहर खंगालते रहे। नहरी विभाग में बात कर पानी बंद कराने की अपील की। रातभर में नहर का पानी काफी कम हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजे भाई को तलाशने निकलने तो करीब सात बजे बालंद में एक शव उल्टा पड़ा मिला। इस समय नहर में घुटने तक पानी थी। शव को सीधा किया तो यह राहुल का मिला। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर चले गए। हमने हिमांशु की तलाश में काफी देर छानबीन की, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में गांव के एक व्यक्ति ने रजवाहे में शव फंसा होने की जानकारी दी। वहां जाकर देखा तो हिमांशु का शव मिला। नहर से यह शव रजवाहे में चला गया था। इसलिए काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए इसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। यहीं राहुल का शव भी पहुंचा।
विज्ञापन

शक के दायरे में तीसरा युवक
अमृत कॉलोनी निवासी हरीश ने कहा कि मेरे बेटे हिमांशु को तैरना नहीं आता था। इसके अलावा जहां वे नहाने उतरे वहां पानी भी उस लायक नहीं था। यही नहीं, उनके साथ तीसरा युवक भी था। वह संदेह के दायरे में है। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष ढंग से जांच करे तो सच सामने आ सकता है। केस की सही जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह से कर रहा था डिलिवरी ब्वॉय का काम
पीडब्लूडी कर्मचारी हरीश ने बताया कि उसका बेटा हिमांशु बीए के बाद कुछ समय के लिए खाली था। इस समय का सदुपयोग करने के लिए उसने एक कंपनी में पैक खाना पहुंचाने का काम शुरू किया था। वह करीब एक महीने से डिलिवरी ब्वॉय के काम में व्यस्त रहता था। हाल ही में मैंने नया घर बनाया है। इसकी किश्त में सारा वेतन चला जाता है। इसलिए बेटे ने अपना खर्च खुद उठाने के लिए काम शुरू किया था। अब वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।
जिसे जाना था चला गया, अब क्या कहना
अधिवक्ता सतबीर कल्सन ने कहा कि बेटे राहुल कल्सन का शव मिल गया है। हमें किसी के बारे में कुछ नहीं कहना। वैसे भी जिसे जाना था चला गया। अब क्या कहना। पुलिस कार्रवाई कर रही है। हम इससे संतुष्ट हैं। दूसरे पक्ष को थोड़ा संशय था। उन्हें भी स्थिति से अवगत कराया गया है। अब किसी तरह की शिकायत नहीं है।

वर्जन:
नहर में दो युवकों के बहने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उनके डूबने का पता लगा। दोनों युवक तैरना नहीं जानते थे। वे नहर में नहाने उतरे और डूब गए। उनके साथ मौजूद तीसरे युवक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, मगर बारिश के कारण बनी काई में फिसल के चलते वह नहर में नहीं उतरा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
- एसआई सिमंत, जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed