फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bodies of 12 people found in 6 months, not even one identified

6 माह में 12 लोगों के मिले शव, शिनाख्त एक की भी नहीं :

Fri, 19 Jul 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bodies of 12 people found in 6 months, not even one identified
रोहतक। अपराधियों ने शहर को शव फेंकने का डंपिंग यार्ड बनाकर रख दिया है। आए दिन जेएलएन नहर में शव बहते हुए आते हैं या हत्या कर नाले में शव फेंककर फरार हो जाते हैं। हर माह दो शव मिलने का औसत है, लेकिन उनकी न तो पहचान हो पाई है और न ही हत्या का खुलासा हो सका है। जनवरी से अभी तक साढ़े छह माह में 12 शव विभिन्न स्थानों पर मिल चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है और पुलिस भी इस तरह की घटनाओं पर ध्यान नहीं देती है। कागजी कार्यवाही की खानापूर्ति करके अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर देते हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन




--------------

अज्ञात शवों की विसरा रिपोर्ट पर नहीं दिया जाता ध्यान



पुलिस अज्ञात शवों के मामले में लापरवाही भी बरतती है। इन लोगों में से ज्यादातर की मौत का वास्तविक कारण जानने का प्रयास भी नहीं करती। यही कारण है कि पुलिस अज्ञात शवों की विसरा रिपोर्ट मंगवाने पर ध्यान नहीं देती है। पुलिस पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर की ओर से बताए गए मौत के प्राथमिक कारण को ही सही मानते हुए मामला दर्ज कर लेती है।
विज्ञापन


ज्यादातर शव 40 वर्षीय युवकों के मिले

जिला में मिले अभी तक 12 शवों में सबसे ज्यादा युवा शामिल हैं। इनमें महिला और या पुरुष ज्यादातर 40 साल की उम्र से कम के ही थे। इनकी हत्या कर नहर में फेंक दिया गया या फिर किसी नाले आदि में ठिकाने लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------



72 घंटे बाद कर दिया जाता है अंतिम संस्कार



शहर में हर साल दर्जनों की संख्या में शव मिलते हैं। इस बार छह माह में 12 शव मिले हैं और अधिकतर का अंतिम संस्कार पुलिस को करना पड़ा है। चूंकि उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस को उनका अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

----------------



रहस्यमय परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रोहतक। शहर के बस अड्डा टी प्वाइंट के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की शारीरिक स्थिति काफी कमजोर थी और वह बीमार लगता है। हो सकता है कि इस कारण उसकी मौत हुई हो। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ब्यूरो




--------------------------

अनसुलझे केस---

-31 जनवरी : सांपला में एक महिला का गला कटा हुआ शव नेशनल हाईवे पर मिला, शिनाख्त नहीं

-25 जनवरी : जेएलएन नहर में महिला का शव मिला, लेकिन नहीं हो पाई पहचान

-30 जनवरी : जेएलएन नहर में महिला की हत्या कर फेंका शव मिला, न शिनाख्त न हुआ खुलासा

-26 मई : जेएलएन के पास नवजात बच्ची का शव मिला था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी

-29 मई : जेएलएन नहर में युवक का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, शिनाख्त नहीं



-29 जून : जवाहर लाल नेहरू नहर में गांव बालंद के पास एक युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं



05-जुलाई : खिड़वाली ड्रेन नंबर आठ पुल के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

-11 जुलाई : जेएलएन नहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला, शिनाख्त नहीं



-11 जुलाई : जेएलएन नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, शिनाख्त नहीं

-16 जुलाई : खेड़ी साध के जलघर में संदिग्ध हालत मजदूर महेंद्र का मिला शव



-16 जुलाई : ड्रेन के पास फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक विनोद का मिला शव

-18 जुलाई : बस अड्डे के पास अधेड़ व्यक्ति की रहस्मय हालत में मौत, मिला शव



--------------



कुछ शव नहर में बहते हुए आए हैं और उनका विसरा सुरक्षित रखवाया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कई शवों पर पुलिस लगातार काम कर रही है और जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed