फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP workers meeting today regarding assembly elections

Rohtak News: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आज

Sat, 20 Jul 2024 03:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
BJP workers meeting today regarding assembly elections
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए शनिवार को रोहतक में बैठक हाेगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें गिले-शिकवे भी दूर किए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पांच सीट गंवाने के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। पार्टी के आलाकमान का मानना है कि तीसरी बार भी चुनाव में परचम लहराकर पार्टी को सत्ता में लाना है। बैठक में हर बूथ जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। शनिवार को मंगल कमल कार्यालय में बैठक होगी। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि बूथ मैनेजमेंट को लेकर टिप्स दिए जाएंगे। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को साकार रूप देने के लिए हर बूथ को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं।
विज्ञापन

रोहतक को जिस प्रकार कांग्रेस ने बदनाम किया : डॉ. पूनिया
रोहतक। तीन दिन के प्रवास पर रोहतक पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का जिला टीम ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया। यहां डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि रोहतक की पावन धरा पर आकर मुझे हमेशा ही खुशी मिलती है। रोहतक हरियाणा की राजनीतिक राजधानी है। यहां जो विचार जनता के हित में सोचे जाते हैं, निश्चित ही वो इतिहास बन जाते हैं। रोहतक को जिस प्रकार कांग्रेस ने बदनाम किया है, वो ठीक नही है। वहीं जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने भी विचार रखे। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल, कृष्णमूर्ति हुड्डा, नरेंद्र खट्टर, रेणु डाबला, राजबाला चहल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, उदयभान मलिक, आशा शर्मा, डॉ. अशोक रंगा, सौरभ कुमार सुभीता जांगड़ा, हैप्पी जांगड़ा, वजीर खोखर, अजय खुंडिया, बंसी विज, रोहतास हुड्डा, जोनी सरोहा, अशोक वर्मा, संजय बल्हारा, अमित बंसल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed