{"_id":"6738ef9635d9ab0aa20f9244","slug":"bjp-state-presidents-tongue-slipped-instead-of-reducing-the-number-of-poor-say-that-the-number-of-poor-should-increase-such-efforts-will-be-continued-by-the-government-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115565-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान...\n\nगरीबों की संख्या कम हो की जगह बोले, गरीबों की संख्या बढ़े, ऐसे प्रयास सरकार के जारी रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की फिसली जुबान... गरीबों की संख्या कम हो की जगह बोले, गरीबों की संख्या बढ़े, ऐसे प्रयास सरकार के जारी रहेंगे
Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
16jjrp07- झज्जर। संवाद भवन में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मंच पर मौजूद भाजपा
झज्जर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जुबान फिसल गई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने देश में गरीबों संख्या कम हो कहने के बजाय, देश में गरीबों की संख्या बढ़े, इस प्रकार के प्रयास हमारी सरकार के जारी रहेंगे, बोल दिया।
इससे पहले बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी तरीके से रोजगार दे रही है। जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, उनको ऊपर उठाने का काम किया जा रहा है। पहले एक लाख और उसके बाद एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है। चाहे मुद्रा लोन देकर या बिना खर्ची-पर्ची रोजगार देकर गरीबों के उत्थान में सरकार ने काम किया है।
हुड्डा द्वारा भाजपा को ओल्ड वाइन इन न्यू बोतल के बयान पर अध्यक्ष ने कहा कि जो जैसा सेवन करता है, वैसे ही विचार भी रखता है। आज हुड्डा अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। खाद किल्लत पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का भ्रामक प्रचार है। किसानों के लिए प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है। किसानों को आसानी से खाद मिल रही है और वह बुवाई कर रहे हैं। प्रदूषण को लेकर भी बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की वजह से कहीं प्रदूषण नहीं है। यह आप पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, झारखंड सहित दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, संजय कबलाना, केशव सिंघल मौजूद रहे।