फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP leaders admit Congress government's roads are still strong: Bhupinder Singh Hooda

भाजपा नेताओं ने माना कांग्रेस सरकार की सड़कें आज भी मजबूत : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Fri, 15 May 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders admit Congress government's roads are still strong: Bhupinder Singh Hooda
23-पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ हैं विधायिका शकुंतला खटक,पू - फोटो : लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गिरी छत।
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुद भाजपा नेता, सांसद व विधायक दिशा कमेटी की बैठक में स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस सरकार में बनीं सड़कें 10 साल बाद भी मजबूत हैं। भाजपा सरकार में बनीं सड़कें 10 दिन भी नहीं चलती हैं। वह वीरवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने आर्थिक तौर पर प्रदेश को कर्जदार बना दिया है। वर्ष 1966 से 2014 तक कर्ज 60 हजार करोड़ रुपये था। अब यह पांच लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रोजाना नौ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जानबूझकर हरियाणा के युवाओं को नौकरियों से वंचित कर रही है। प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। यूजीसी गाइडलाइंस का उल्लंघन कर जानबूझकर ऐसे नियम बनाए गए हैं ताकि हरियाणवी युवाओं को बाहर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। कांग्रेस काल में भर्ती हुए कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। वेतन तक चार माह बाद मिलता है। शहर गंदगी से नर्क बन चुका है। सरकार हड़ताली सफाई कर्मचारियों से बात करने को तैयार नहीं है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

इस मौके पर विधायक भारत भूषण बत्रा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक संत कुमार व जिला प्रधान कुलदीप केडी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed