फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is yet to be wiped out, get involved in assembly elections: Hooda

अभी भाजपा का सफाया बाकी, विस चुनाव में जुट जाएं : हुड्डा

Sun, 26 May 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP is yet to be wiped out, get involved in assembly elections: Hooda
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके डी पार्क ​स्थित आवास पर समर्थक विधायक। स्रो
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेसी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का प्रदेश से भी सफाया कर कांग्रेस सरकार बनानी है। हुड्डा रविवार सुबह अपने आवास पर रोहतक और सोनीपत जिले के समर्थक विधायकों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में संभावित हार को देखकर भाजपाई बौखला गए हैं इसलिए कर्मचारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेतुके बयान दे हैं। अभी कांग्रेस का मिशन पूरा नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव की लंबी भाग-दौड़ के बाद थोड़ा आराम जरूरी है, लेकिन कांग्रेसियों की सक्रियता में कोई कमी नहीं चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोनीपत से आए विधायक सुरेंद्र पंवार, जयबीर वाल्मीकि, जगबीर मलिक, इंदुराज नरवाल, शकुंतला खटक, भारत भूषण बतरा और अन्य कांग्रेस नेताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

दावा - कांग्रेस प्रदेश की सभी सीट जीतेगी
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में मतदान शांतिपूर्वक रहा है। यहीं स्वस्थ लोकतंत्र की खासियत है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह का माहौल इस बार कांग्रेस प्रदेश की सभी सीट जीतेगी। भाजपा अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। हुड्डा ने बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की मौत पर दुख व्यक्त करते उन्होंने कहा कि अभी बहुत कम उम्र थी, उनका भविष्य उज्ज्वल था। इसके बाद हुड्डा गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed