फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike theft accused on one day police remand

Rohtak News: बाइक चोरी का आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 21 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 21 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike theft accused on one day police remand
रोहतक। रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ टीम ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई सतीश सिंह ने बताया कि सेक्टर 2-3 पार्ट रोहतक निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 1 जुलाई 2023 को संदीप ने रात करीब 11 बजे अपनी बाइक को अपने घर के बाहर खड़ी किया था। अगले दिन सुबह के समय संदीप ने देखा तो उसे अपनी गाड़ी नहीं मिली। अज्ञात युवक रात के समय संदीप की बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मामले की जांच एवीटी स्टाफ में तैनात एएसआई अनिल की ओर से अमल में लाई गई। जांच के दौरान 20 फरवरी मंगलवार को आरोपी देवेंद्र निवासी बिकानेर राजस्थान को कोटपुतली राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला जयपुर में दर्ज है। आरोपी चोरी की गाड़ियों को खरदीने का काम करता है। वहीं वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed