{"_id":"57c3519e4f1c1baf1cd50842","slug":"bhupendra-sing-hudda-state-government-comment-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकार को विधानसभा में घेरेंगे: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकार को विधानसभा में घेरेंगे: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को फिर से चुनावी वायदों और कानून व्यवस्था पर घेरा है। जहां अभी तक एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप लगाया, वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ने की बात कही। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मुद्दे को लेकर इस बार सरकार को विधानसभा में घेरने की तैयारी में हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कम्यूनिटी सेंटर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह ही रोहतक पहुंच गए थे।
कम्यूनिटी सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबसे पहले जनता को यह बताए कि चुनाव में किए गए 154 वादों में कौन-सा पूरा किया गया है? जाट आरक्षण को लेकर भी पूर्व सीएम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसको अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया। प्रकाश सिंह कमेटी पर हुड्डा ने कहा कि पहली रिपोर्ट से सरकार की पोल खुल गई थी तो दूसरी को लेने से ही इंकार कर दिया। इस मामले में अगर सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराई जाए तो सबकुछ सामने आ जाएगा। कहा कि जिस तरह से हाथी के दांत खाने के कोई ओर होते है और दिखाने के कोई ओर, उसी तरह से सरकार भी जाट आरक्षण पर केवल दिखावा करती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूर्व सीएम ने पूरी तरह से खराब बताया और कहा कि आज के समय में कोई अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है। मेवात में जघन्य हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह खुलेआम हत्या हो रही है। किसानों की स्थिति खराब हो रही है और उनको फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बुढ़ापा पेंशन पर भी हुड्डा ने सवाल उठाए और कहा कि बीमार बुजुर्गों को चारपाई पर बैंक में पेंशन लेने जाना पड़ रहा है। जबकि कांग्रेस के समय में उनके घर में पेंशन पहुंच जाती थी। इन मुद्दों पर ही विधानसभा सत्र में सरकार को कांग्रेस ने घेरने की तैयारी कर रखी है।