फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhali shopkeeper murder case: DVR seized from three places, police investigating footage

भाली का दुकानदार हत्याकांड : तीन जगह से डीवीआर जब्त, फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 10 Feb 2023 07:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Bhali shopkeeper murder case: DVR seized from three places, police investigating footage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भिवानी रोड स्थित भाली गांव के दुकानदार हत्याकांड में वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस टीम शुक्रवार को भी गांव में पहुंची और दो स्कूल व एक जोहड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। एक फुटेज में एक कार जाती दिखाई दे रही है, लेकिन नंबर नहीं दिख रहा है। इसके चलते हत्या करने वालों का सुराग नहीं लग सका। उधर, साइबर सेल की टीम भी शुक्रवार को भी घटनास्थल से उठाए गए मोबाइल डंप की जांच करती रही। पुलिस के आला अधिकारियों को उम्मीद है कि डंप से कोई न कोई सुराग जरूर लग जाएगा। उधर, गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। जल्द वह कमेटी गठित करके प्रशासन से मिलेंगे।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को भाली गांव निवासी अजीत ने शिकायत दी थी कि उसका चाचा बलराज उर्फ पप्पू (52) ने गांव में ही किराने की दुकान कर रखी थी। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था। शाम करीब पौने सात बजे गांव निवासी जयबीर ने बताया कि उसके चाचा बलराज उर्फ पप्पू को गांव के बाहर शराब ठेके के नजदीक किसी ने गोली मार दी है। वह मौके पर पहुंचा, उसका चाचा लहूलुहान हालत में पड़ा था, जिसे सात से आठ गोलियां मारी गई थी। अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की, लेकिन हत्यारों का पता नहीं लग रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने वीरवार को रोहतक-भिवानी मार्ग जाम कर दिया था। साथ ही मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश व एएसपी हिमेंद्र मीना के सामने पांच मांग रखी थी, जिसमें हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए, गांव में पुलिस चौकी खोली जाए, शराब ठेके को गांव से बाहर किया जाए, पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद व सुरक्षा की जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। उचित आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed