फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhaichara raily, raily today, khaap wan,t include in raily, rohtak

भाईचारा रैली आज, खापें नहीं होंगी शामिल

Sat, 27 Aug 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
bhaichara raily, raily today, khaap wan,t include in raily, rohtak
रैली की तैयारियां तेज। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार को सेक्टर-6 के मैदान पर भाईचारा रैली होगी। आयोजकों का दावा है कि रैली में कई राज्यों से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। रैली सुबह 10 बजे शुरू होगी। आयोजकों की तरफ से खापों को भी निमंत्रण दिया गया है, लेकिन रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले की कुछ खापों ने रैली में शामिल होने से इन्कार किया है। स्पष्ट है कि यह रैली यशपाल मलिक के लिए शक्ति प्रदर्शन जैसी होगी।
विज्ञापन


 समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दोपहर के समय रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रैली के दौरान कोई भी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और न ही किसी को परेशान किया जाए। रैली को लेकर पांच एकड़ में टेंट लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि रैली में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। रैली स्थल से कुछ दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के लोगों को निमंत्रण दिया गया है। उधर, रैली के लिए खापों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रतिनिधियों ने इस रैली में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया। इस रैली को लेकर नांदल भवन में भी बैठक हुई, जिसमें सभी ने एकजुट होकर कहा कि रैली में कोई भी खाप प्रतिनिधि भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन


एसपी ने किया मौका मुआयना
जिस तरीके से दावा किया जा रहा है कि उससे लग रहा है कि यह रैली पुलिस-प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगी। दोपहर के समय एसपी राकेश आर्य ने रैली स्थल पर पहुंचकर आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने हिदायत दी कि रैली के दौरान माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले खाप नेता
रैली में आमंत्रित होने के लिए समिति के लोगों ने कहा था, लेकिन सभी से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि खाप प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं होंगे।
हरदीप अहलावत, रोहतक 84 प्रधान।

रैली के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वाली कोई भी बयानबाजी नहीं होगी। रैली शांतिपूर्वक तरीके से सफल कराई जाएगी।
यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed