{"_id":"63092593ab1725372e566eba","slug":"before-the-end-of-african-swine-flu-there-should-be-no-pigs-rohtakcity-news-rtk6562284190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकन स्वाइन फ्लू खत्म होने से पहले कहीं सूअर ना हो जाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू खत्म होने से पहले कहीं सूअर ना हो जाएं समाप्त
विज्ञापन
कलानौर में गड्ढा खोदकर दफन करने के लिए उसमें डाले गए मृत सूअर। संवाद
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के संक्रमण से रोजाना हो रही सूअरों की मौतों ने हालत चिंताजनक बना दिए हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने 60 तो कलानौर नपा ने 13 मृत सूअरों को दफनवाया। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की वजह से चार दिन में 236 मृत सूअरों को दफनाया गया है। जिस तेजी से सूअरों की मौत हो रही है उससे लग रहा है कहीं सूअर खत्म न हो जाएं। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीन-चार दिन में संक्रमण खत्म हो जाएगा। लेकिन लोगों को लग रहा है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर खत्म होने से पहले सूअर खत्म हो जाएंगे। सूअर पालकों का कहना है कि सूअर मरने का सिलसिला पिछले एक महीने से जारी है। हालांकि पशुपालन विभाग ने शुरुआत से हालातों को सामान्य बताकर अपना बचाव किया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूअरों को जो पहले वैक्सीन लगाई गई थी वह सामान्य स्वाइन फीवर की थी, जबकि अब अफ्रीकन स्वाइन फीवर का संक्रमण फैला है।
अफ्रीकन स्वाइन फीवर के संक्रमण 18, 19, 20 अगस्त को चरम पर था। अब संक्रमण कम होने लगा है। अनुमान है कि तीन दिन बाद संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। पिगरी फार्म संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे सूअरों के लिए फीड स्वयं ही तैयार करें। दूसरी जगह से फीड मंगवाने पर वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। -डॉ. सूर्या खटकड़, उप निदेशक, पशुपालन व डेयरी विभाग
रविवार तक सभी गोवंशों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, 28700 गोवंशों को लग चुकी
लंपी चर्म रोग का आधिकारिक तौर पर कोई मामला सामने नहीं आया है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि जिले में शुक्रवार तक कुल 28700 गोवंशों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। रविवार तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य है। शुक्रवार को गोशालाओं में कीटनाशक का स्प्रे किया गया। शनिवार को सभी गोशालाओं में सोडियम हाइपो क्लोराइड का स्प्रे किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां मिले मृत सूअर -
शास्त्री नगर - 10
कृष्णा कालोनी - 9
शांतिनगर - 5
हिसार बाईपास - 10
वार्ड एक - 18
जींद रोड पुल के नीचे-04
पुरानी सब्जी मंडी - 4
कलानौर -13
कुल - 73