{"_id":"692f54a11cbe86987802ab23","slug":"beauty-parlors-are-thriving-during-the-wedding-season-rohtak-news-c-17-roh1020-771513-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शादी के सीजन में दमकने लगे ब्यूटी पार्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शादी के सीजन में दमकने लगे ब्यूटी पार्लर
Wed, 03 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
11...रोहतक के मॉडल टाउन के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप के बाद उपस्थित महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शादी के अवसर पर हर कोई खास तौर पर तैयार होना पसंद करता है। दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी चमकदार दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख कर रहे हैं। शादी के सीजन में रौनक बढ़ने से ब्यूटी पार्लर भी दमकने लगे हैं।
इस व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के अनुसार, शादी के सीजन में जिले में 8 से 10 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। जिले में 150 से अधिक ब्यूटी पार्लर हैं। इन दिनों प्रत्येक ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग देखी जा रही है।
20 से 50 हजार रुपये तक में हो रहा दुल्हन का मेकअप
शहर के डीएलएफ कॉलोनी निवासी लतिका का कहना है कि शादी में दुल्हन के मेकअप करने के लिए ब्यूटी पार्लर में 20 से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग जगह के अनुसार इसमें बदलाव भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि नवंबर से मार्च तक शादी का सीजन होने से इन दिनों मेकअप बाजार में भी चमक बनी हुई है।
विज्ञापन
शादी के लिए दुल्हन एचडी मेकअप पसंद कर रही हैं। इसके अलावा, सेलिब्रिटी मेकअप की भी खासी मांग की जा रही है। दुल्हन की त्वचा के रंग के अनुसार ही मेकअप पसंद आ रहा है। दुल्हा-दुल्हन के परिवार की सदस्य भी पार्टी मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं।